RBI News: सोशल मीडिया पर एक पोस्ट काफी तेजी से वायरल हो रही है. इस पोस्ट में ये दावा किया जा रहा है कि 1 जुलाई से पुराने 10, 20, 50 और 100 के नोट बंद होने वाले हैं. अब इस खबर में कितनी सच्चाई है और अगर ये बात सच है तो आपको क्या है, ये आप यहां से जान सकते हैं. यहां इस मामले पर सरकार ने क्या कुछ कहा है इसके भी बारे में बताया गया है.

क्या हैं पूरा मामला?
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा पोस्ट एक पोस्टर है, जिसपर बैंक ऑफ महाराष्ट्र का लोगो बना हुआ है. इस पोस्टर में साफ लिखा हुआ है कि 1 जुलाई 2026 से 10, 20, 50 और 100 के नोट बंद हो जाएंगे. साथ ही ये बताया गया है कि सारे नोट पर बैन नहीं है, सिर्फ वहीं पुराने नोट बंद होंगे जो 2005 से पहले प्रिंट हुए हैं. इसी पोस्टर में ये भी दावा किया गया है कि ये फैसला RBI का है और अधिकारिक रूप से मान्य है.
क्या है खबर की सच्चाई?
वायरल हो रहे पोस्ट का जब पीआईबी ने फैक्ट चेक किया तो पता चला कि ये खबर झूठी है. सरकार की ऑथराइज्ड एजेंसी PIB के आधिकारिक X अकाउंट पर इस पोस्ट को फेक बताते हुए ये लिखा गया है कि बैंक ऑफ महाराष्ट्र का जो नोटिस ऑनलाइन शेयर किया जा रहा है, उनके सारे दावे गलत हैं. @mahabank ने ऐसा कोई नोटिस जारी नहीं किया है. @RBI ने भी साफ किया है कि 2005 से पहले के नोट कानूनी रूप से मान्य रहने वाले हैं और बैन नहीं हो रहे हैं.
इसके साथ ही PIB ने इस लोगों से अपील भी कि है कि सावधान रहें और सही जानकारी के लिए केवल आधिकारिक स्रोतों पर ही भरोसा करें.



