IndiaTrending

एक धक्का दो, ये गुम्बद तोड़ दो; महा मंडलेश्वर सच्चिदानंद महाराज के बयान से मचा सियासी बवाल

Mathura Krishna Janmabhoomi Dispute: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदिनाथ के श्री कृष्ण जन्म भूमि मुक्ति को लेकर दिए गया बयान के बाद वृंदावन श्री चित्र गुप्त पीठाधीश्वर महा मंडलेश्वर डॉ. स्वामी सच्चिदानंद महाराज ने बड़ा बयान जारी कर हलचल मचा दी है।

एक धक्का दो, ये गुम्बद तोड़ दो; महा मंडलेश्वर सच्चिदानंद महाराज के बयान से मचा सियासी बवाल
एक धक्का दो, ये गुम्बद तोड़ दो; महा मंडलेश्वर सच्चिदानंद महाराज के बयान से मचा सियासी बवाल

स्वामी सच्चिदानंद ने दोहराया कार सेवक साध्वी का बयान

स्वामी सच्चिदानंद महाराज ने बयान जारी करते हुए कहा कि भगवान श्री राम जन्म भूमि आंदोलन के दौरान कार सेवक साध्वी रितम्भरा ने जो आवाहन किया था, उसको आज हम दुहरायाते हुए आवाहन कर रहे हैं। स्वामी सच्चिदानंद महाराज  ने कहा कि एक धक्का और दो, ये गुम्बद भी तोड़ दो। स्वामी सच्चिदानंद महाराज ने अयोध्या श्री राम मंदिर के बाद अब भगवान श्री कृष्ण जन्म भूमि मंदिर मुक्ति के लिए आवाहन किया है।

विवादित गुम्बद तोड़क जन्म भूमि मंदिर को मुक्त कराने की मांग

स्वामी सच्चिदानंद ने पर्व से पहले मंदिर के पास बनी विवादित गुम्बद तोड़कर भगवान के जन्म भूमि मंदिर को मुक्त कराया जाएगा। उन्होंने सनातनियों से इस नेक काम के लिए एक और कार सेवा करने का आवाहन करते हुए कहा कि इस कार्य में सबसे पहला  हथौड़ा सच्चिदानंद महाराज देंगे।

बता दें कि उत्तर प्रदेश के मथुरा में स्थित 13.37 एकड़ भूमि के स्वामित्व व धार्मिक ढांचे से जुड़ा कानूनी मामला है। यह विवाद भगवान कृष्ण के जन्मस्थान और उससे सटी हुई शाही ईदगाह मस्जिद के बीच उनके हिस्से को लेकर है।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply