CrimeIndia

MP: तीसरे पति की हत्या कर चौथी शादी की थी तैयारी, पत्नी समेत 3 गिरफ्तार; प्रेमी संग मिलकर रची थी साजिश

Narsinghpur News: मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर जिले में पुलिस ने एक ब्लाइंड मर्डर केस की गुत्थी सुलझाते हुए चौंकाने वाला खुलासा किया है. पुलिस के अनुसार, एक महिला ने अपने प्रेमी और उसके साथी के साथ मिलकर अपने तीसरे पति की हत्या कर दी. शुरुआती जांच में सामने आया कि महिला अपने प्रेमी से शादी करना चाहती थी और पति उसके रास्ते का सबसे बड़ा रोड़ा बन गया था. पुलिस ने मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.

MP: तीसरे पति की हत्या कर चौथी शादी की थी तैयारी, पत्नी समेत 3 गिरफ्तार; प्रेमी संग मिलकर रची थी साजिश

झाड़ियों में मिला था शव

SP ऋषिकेश मीना ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि कोतवाली थाना क्षेत्र में वारुरेवा नदी पुल के पास राष्ट्रीय राजमार्ग44 से कुछ दूरी पर झाड़ियों में एक व्यक्ति का शव मिलने की सूचना मिली थी. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया. बाद में मृतक की पहचान बहोरीपार निवासी तुलसीराम मेहरा के रूप में हुई. घटना के बाद पुलिस ने परिजनों से पूछताछ कर मामले की जांच शुरू की.

पूछताछ में पत्नी पर गया शक

जांच के दौरान पुलिस ने मृतक की पत्नी सरोज मेहरा से पूछताछ की. पूछताछ में उसके बयानों में विरोधाभास मिलने पर पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की, जिसमें पूरे हत्याकांड का खुलासा हो गया. पुलिस के अनुसार, सरोज मेहरा ने अपने प्रेमी महेंद्र मेहरा के साथ मिलकर पति की हत्या की साजिश रची थी. हत्या की वारदात को अंजाम देने में विष्णु रजक ने भी दोनों का साथ दिया.

हत्या में इस्तेमाल हथियार भी बरामद

पुलिस ने सरोज मेहरा, उसके प्रेमी महेंद्र मेहरा और विष्णु रजक को हिरासत में लेकर पूछताछ की. आरोपियों की निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल किए गए हथियार भी बरामद कर लिए गए हैं. पुलिस का कहना है कि आरोपियों के खिलाफ हत्या समेत अन्य संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर उन्हें न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया.

पुलिस कर रही मामले की जांच

SP ऋषिकेश मीना ने बताया कि मामले की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है. प्रारंभिक जांच में यह सामने आया है कि महिला और उसके प्रेमी ने मिलकर हत्या की साजिश रची थी. हालांकि, पुलिस अन्य संभावित कारणों और घटनाक्रम की भी गहन जांच कर रही है, ताकि पूरे मामले की सच्चाई सामने लाई जा सके.

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply