India

गट हेल्थ सुधारने के लिए डाइट में शामिल करें ये जरूरी चीजें

आजकल खराब गट हेल्थ की समस्या काफी आम होती जा रही है. गलत खानपान, बाहर का ज्यादा खाना, तनाव और खराब लाइफस्टाइल का असर सबसे पहले पाचन तंत्र पर पड़ सकता है. कई लोग पेट से जुड़ी छोटीछोटी परेशानियों को सामान्य समझकर नजरअंदाज कर देते हैं, लेकिन यही समस्याएं लंबे समय तक बनी रहें, तो यह इस बात का संकेत हो सकता है कि गट हेल्थ पर ध्यान देने की जरूरत है. स्वस्थ गट सिर्फ पाचन ही नहीं, बल्कि शरीर के ओवरऑल स्वास्थ्य के लिए भी अहम मानी जाती है.

गट हेल्थ सुधारने के लिए डाइट में शामिल करें ये जरूरी चीजें

अगर आपको बारबार गैस बनना, पेट फूलना, , दस्त, अपच, पेट में दर्द, बारबार एसिडिटी या खाना ठीक से न पचना जैसी समस्याएं हो रही हैं, तो यह गट हेल्थ खराब होने के संकेत हो सकते हैं. कुछ लोगों को थकान, बारबार बीमार पड़ना या त्वचा से जुड़ी परेशानियां भी महसूस हो सकती हैं. ऐसे लक्षण लगातार बने रहें, तो अपनी डाइट और लाइफस्टाइल में सुधार करना जरूरी हो जाता है. आइए जानते हैं कि गट हेल्थ बेहतर रखने के लिए डाइट में कौनसी चीजें शामिल करनी चाहिए, किन चीजों से बचना चाहिए और कौनसी खानपान की आदतें अपनानी चाहिए.

गट हेल्थ बेहतर रखने के लिए डाइट में कौनसी चीजें जरूर शामिल करें?

फल और सब्जियां

के अनुसार, गट हेल्थ बेहतर रखने के लिए रोज़ाना अलगअलग तरह के फल और सब्जियां खाना फायदेमंद माना जाता है. सेब, केला, बेरीज़, संतरा, गाजर, पालक, ब्रोकोली और शकरकंद जैसी चीजें फाइबर और जरूरी पोषक तत्वों से भरपूर होती हैं. ये पाचन तंत्र को बेहतर रखने और गट के अच्छे बैक्टीरिया को पोषण देने में मदद कर सकती हैं.

फाइबर युक्त चीजें

फाइबर पाचन को बेहतर बनाए रखने में अहम भूमिका निभाता है. बीन्स, मसूर, चना, ओट्स, अलसी के बीज, चिया सीड्स और सूखे मेवे जैसी खाने की चीजें फाइबर के अच्छे सोर्स हैं. पर्याप्त फाइबर लेने से कब्ज की समस्या कम हो सकती है और गट माइक्रोबायोम को भी फायदा मिल सकता है.

साबुत अनाज

मैदा या रिफाइंड अनाज की जगह साबुत अनाज को डाइट में शामिल करना बेहतर माना जाता है. ब्राउन राइस, ओट्स, जौ, बाजरा, ज्वार और साबुत गेहूं जैसे अनाज फाइबर और अन्य पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं. ये पाचन को बेहतर बनाए रखने में मदद कर सकते हैं और लंबे समय तक पेट भरा रखने में भी सहायक होते हैं.

प्रोबायोटिक और प्रीबायोटिक फूड्स

दही और अन्य फर्मेंटेड खाने की चीजें प्रोबायोटिक के अच्छे सोर्स माने जाते हैं. वहीं लहसुन, प्याज, केला, ओट्स और शतावरी जैसी चीजें प्रीबायोटिक का काम करते हैं. ये गट में मौजूद अच्छे बैक्टीरिया को बढ़ने और स्वस्थ बने रहने में मदद कर सकते हैं.

कौनसी चीजें गट हेल्थ को नुकसान पहुंचा सकती हैं?

गट हेल्थ को स्वस्थ रखने के लिए कुछ चीजों का सीमित सेवन करना भी जरूरी है. बहुत ज्यादा प्रोसेस्ड फूड, तलीभुनी चीजें, अधिक चीनी वाली चीजें और मीठे पेय पाचन तंत्र पर बुरा असर डाल सकते हैं. जरूरत से ज्यादा जंक फूड और कम फाइबर वाला आहार भी गट के अच्छे बैक्टीरिया का संतुलन बिगाड़ सकता है.

इसके अलावा बिना जरूरत एंटीबायोटिक दवाओं का सेवन, धूम्रपान और अधिक शराब का सेवन भी गट हेल्थ को प्रभावित कर सकता है. इसलिए संतुलित भोजन और स्वस्थ लाइफस्टाइल अपनाना जरूरी है.

गट हेल्थ बेहतर रखने के लिए किन खानपान की आदतों को अपनाना चाहिए?

खाना हमेशा समय पर और अच्छी तरह चबाकर खाएं. दिनभर पर्याप्त पानी पिएं. रोज़ाना फल, सब्जियां और फाइबर युक्त चीजें डाइट में शामिल करें. जरूरत से ज्यादा जंक फूड और मीठे पेय से बचें.

बिना डॉक्टर की सलाह के एंटीबायोटिक दवाओं का इस्तेमाल न करें. नियमित शारीरिक एक्टिविटी , पर्याप्त नींद और तनाव को कंट्रोल रखना भी गट हेल्थ को बेहतर बनाए रखने में मदद कर सकता है.

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply