India

राम मंदिर चढ़ावा जांच में बड़ा एक्शन: एसआईटी ने आभूषण, सोना-चांदी और मिंट से लेन-देन का मांगा पूरा हिसाब

अयोध्या: राम मंदिर चढ़ावा और बहुमूल्य वस्तुओं से जुड़े मामले की जांच में जुटी एसआईटी ने अब जांच का दायरा और बढ़ा दिया है. जांच अधिकारियों ने रामलला के दर्शन करने के बाद मंदिर में आभूषणों, चढ़ावे और कीमती वस्तुओं के रखरखाव एवं प्रबंधन को लेकर प्रभारी केडी बाबू से विस्तृत पूछताछ की.

राम मंदिर चढ़ावा जांच में बड़ा एक्शन: एसआईटी ने आभूषण, सोना-चांदी और मिंट से लेन-देन का मांगा पूरा हिसाब

सूत्रों के मुताबिक, एसआईटी ने प्रभारी द्वारा तैयार किए गए अभिलेखों, रजिस्टरों और अन्य दस्तावेजों की जांच की. इसके साथ ही भारत सरकार के वित्त मंत्रालय के उपक्रम प्रिंटिंग एंड मिंटिंग कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया के साथ हुए लेनदेन की जानकारी भी तलब की गई.

जमा कराई गई धातुओं का पूरा विवरण मांगा
जांच टीम ने मंदिर में प्राप्त सोनाचांदी समेत अन्य धातुओं को बैंकों में भेजने की प्रक्रिया, उनके रिकॉर्ड और अब तक जमा कराई गई धातुओं का पूरा विवरण भी मांगा है. अधिकारियों ने संबंधित दस्तावेजों का मिलान कर विभिन्न बिंदुओं पर जानकारी जुटाई.

सुविधा केंद्र में अस्थायी शिविर कार्यालय
एसआईटी ने अपनी जांच को सुचारु रूप से संचालित करने के लिए तीर्थ यात्री सुविधा केंद्र में अस्थायी शिविर कार्यालय बनाया है, जहां से लगातार पूछताछ और दस्तावेजों की जांच की जा रही है.

हो सकते हैं कई खुलासे
माना जा रहा है कि चढ़ावे और बहुमूल्य वस्तुओं के प्रबंधन से जुड़े सभी पहलुओं की बारीकी से पड़ताल की जा रही है और आने वाले दिनों में जांच में कई अहम खुलासे हो सकते हैं.

अविनाश के पास से मिला सबसे ज्यादा धन
अविनाश शुक्ला को मुख्य आरोपित बन सकती है. पुलिस पुलिस ने प्राथमिकी में आठ कर्मियों व एक अज्ञात को तो शामिल किया है, लेकिन अभी तक किसी भी आरोपित की मुख्य भूमिका नहीं दिखाई गई है. यानी इस मामले का अभी कोई मुख्य आरोपित सामने नहीं आया है. पुलिस ने फर्द बरामदगी में सर्वाधिक 20 लाख रुपये की नकदी व 1121 यूएस डालर की बरामदगी अविनाश शुक्ल के पास से दिखाई है. सर्वाधिक भूमिका अविनाश की ही सामने आ रही है. जिस कौशलपुरी में धनराशि के बंटवारे का आरोप लगता रहा है, वहां अविनाश भी अपने भाई अभिषेक के साथ रहता था अब तक की जांच में यह सामने आया है कि सर्वाधिक नकदी अविनाश ही चुराता रहा. इसी कारण इसके पास से सबसे ज्यादा धन भी मिला है उधर, टिन्नू ने पुलिस पूछताछ में स्वीकार किया है कि वह अचानक यह देखने गणनाकक्ष पहुंचता था कि कहीं गणनाकर्मी अधिक रकम तो नहीं पार कर रहे हैं.

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply