India

Ola-Ather की छु्ट्टी करने आया नया इलेक्ट्रिक स्कूटर! भारत में लॉन्च हुआ Hypevolt-R, रेंज 180 km

अगर आप दमदार परफॉर्मेंस वाला प्रीमियम इलेक्ट्रिक स्कूटर खरीदने की सोच रहे हैं, तो आपके लिए अच्छी खबर है. Keeway India ने भारतीय बाजार में अपना नया फ्लैगशिप इलेक्ट्रिक स्कूटर HypevoltR लॉन्च कर दिया है. कंपनी का दावा है कि यह स्कूटर शानदार परफॉर्मेंस, एडवांस टेक्नोलॉजी और मॉडर्न सेफ्टी फीचर्स के साथ आता है. इसकी शुरुआती एक्सशोरूम कीमत ₹1.99 लाख रखी गई है. ग्राहक इसे कंपनी के डीलरशिप या वेबसाइट के जरिए ₹5,000 की टोकन राशि देकर बुक कर सकते हैं. यह स्कूटर Crystal White और Platinum Grey जैसे 2 कलर ऑप्शन में मिलेगा. भारतीय बाजार में स्कूटर का मुकाबला ओला और एथर के टॉप प्रीमियम मॉडलों से होगा.

Ola-Ather की छु्ट्टी करने आया नया इलेक्ट्रिक स्कूटर! भारत में लॉन्च हुआ Hypevolt-R,  रेंज 180 km

Keeway HypevoltR में 5.04 kWh का ड्यूल रिमूवेबल NMC बैटरी पैक दिया गया है, जिसमें दो 72V 35Ah बैटरियां शामिल हैं. कंपनी का दावा है कि यह स्कूटर एक बार फुल चार्ज होने पर 180 किलोमीटर तक की क्लेम रेंज देता है. इसमें मिडमाउंटेड परमानेंट मैग्नेट सिंक्रोनस मोटर दी गई है, जो 6 kW की रेटेड पावर और 12 kW की पीक पावर पैदा करती है. इसका टॉर्क 72 Nm है. कंपनी के मुताबिक, यह स्कूटर सिर्फ 2.3 सेकंड में 0 से 40 किमी/घंटा की रफ्तार पकड़ सकता है, जबकि इसकी टॉप स्पीड 115 किमी/घंटा है. इसके अलावा यह 30 डिग्री तक की चढ़ाई आसानी से चढ़ सकता है.

चार्जिंग और राइडिंग मोड

इस की बैटरी को वाहन में लगेलगे या निकालकर भी चार्ज किया जा सकता है. कंपनी का कहना है कि ऑनबोर्ड चार्जर की मदद से बैटरी करीब 3 घंटे में 0 से 80% तक चार्ज हो जाती है. राइडर अपनी जरूरत के अनुसार Eco, Normal और Sport तीन राइडिंग मोड में से किसी एक का चुनाव कर सकते हैं.

एडवांस फीचर्स से लैस

फीचर्स की बात करें तो Keeway HypevoltR अपने सेगमेंट में काफी एडवांस माना जा रहा है. इसमें ड्यूलचैनल ABS, ट्रैक्शन कंट्रोल सिस्टम , हिल होल्ड कंट्रोल, हिल डिसेंट कंट्रोल, इंटेलिजेंट क्रूज कंट्रोल, ब्लाइंड स्पॉट डिटेक्शन और रियर रिवर्स कैमरा जैसे कई सेफ्टी फीचर्स दिए गए हैं. इसके अलावा स्कूटर में 5इंच TFT डिजिटल डिस्प्ले, Bluetooth कनेक्टिविटी, OTA अपडेट, USB TypeA और TypeC चार्जिंग पोर्ट, रिवर्स मोड, फुल LED लाइटिंग और प्रोजेक्टर हेडलैंप भी मिलते हैं. सामने की तरफ दी गई LED लाइट स्ट्रिप इसके लुक को और ज्यादा आकर्षक बनाती है.

काफी मजबूत है स्कूटर

Keeway HypevoltR को हाईकार्बन स्टील केज फ्रेम पर तैयार किया गया है. इसमें आगे टेलिस्कोपिक फोर्क और पीछे 5स्टेप एडजस्टेबल हाइड्रोलिक शॉक एब्जॉर्बर दिए गए हैं. स्कूटर 14इंच के अलॉय व्हील्स पर चलता है, जिनमें आगे 100/80 और पीछे 120/70 साइज के ट्यूबलेस सेमीस्लिक टायर लगाए गए हैं. दोनों पहियों में डिस्क ब्रेक के साथ ड्यूलचैनल ABS स्टैंडर्ड मिलता है. इसकी ग्राउंड क्लीयरेंस 130 मिमी, सीट हाइट 770 मिमी, व्हीलबेस 1,454 मिमी और वजन 140 किलोग्राम है. वहीं, इसमें 27 लीटर का अंडरसीट स्टोरेज भी दिया गया है.

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply