अगर आप इलेक्ट्रिक कार खरीदना चाहते हैं, लेकिन उसकी ज्यादा कीमत की वजह से फैसला नहीं ले पा रहे हैं, तो आपके लिए अच्छी खबर है. हुंडई ने अपनी क्रेटा इलेक्ट्रिक के लिए नया बैटरीएजएसर्विस मॉडल पेश किया है. इस नई व्यवस्था के तहत अब ग्राहक कार और बैटरी को अलगअलग खरीद सकेंगे. इससे कार की शुरुआती कीमत काफी कम हो गई है. अब हुंडई क्रेटा इलेक्ट्रिक की शुरुआती एक्सशोरूम कीमत ₹10.99 लाख रखी गई है, जबकि बैटरी की कीमत अलग से सब्सक्रिप्शन या फाइनेंस प्लान के जरिए चुकानी होगी. कंपनी का कहना है कि इससे उन लोगों के लिए इलेक्ट्रिक SUV खरीदना आसान हो जाएगा, जो एक साथ ज्यादा पैसा खर्च नहीं करना चाहते.

BaaS मॉडल में ग्राहक को बैटरी की पूरी कीमत एक साथ नहीं देनी पड़ती. इसके बजाय वह बैटरी के लिए किस्त या सब्सक्रिप्शन प्लान चुन सकता है. हुंडई के मुताबिक, बैटरी की EMI करीब ₹3.90 प्रति किलोमीटर से शुरू होती है. कंपनी का मानना है कि इलेक्ट्रिक कारों की सबसे बड़ी चुनौती उनकी शुरुआती कीमत होती है और इसी समस्या को कम करने के लिए यह नया मॉडल लॉन्च किया गया है.
घर पर चार्ज करना हुआ आसान
कंपनी ने क्रेटा इलेक्ट्रिक में कुछ नए फीचर्स भी जोड़े हैं. अब SUV के सभी वेरिएंट में इंटीग्रेटेड साइड फुट स्टेप मिलेगा, जिससे कार में चढ़ना और उतरना पहले से ज्यादा आसान होगा. इसके अलावा ग्राहकों की मांग को ध्यान में रखते हुए अब 7.4 kW वॉल बॉक्स होम चार्जर को स्टैंडर्ड फीचर बना दिया गया है, जिससे घर पर चार्जिंग करना और सुविधाजनक हो जाएगा.
रेंज और चार्जिंग
हुंडई क्रेटा इलेक्ट्रिक पहले की तरह दो बैटरी विकल्पों के साथ उपलब्ध रहेगी. इसमें 42 kWh और 51.4 kWh बैटरी पैक का विकल्प मिलता है. बड़ा 51.4 kWh बैटरी पैक ARAI के अनुसार एक बार फुल चार्ज होने पर 510 किलोमीटर तक की ड्राइविंग रेंज देने का दावा करता है. वहीं, DC फास्ट चार्जिंग की मदद से यह SUV सिर्फ 39 मिनट में 10% से 80% तक चार्ज हो सकती है. लॉन्ग रेंज वेरिएंट 0 से 100 किमी/घंटा की रफ्तार सिर्फ 7.9 सेकंड में पकड़ सकता है.
बैटरी पर 8 साल की वारंटी
फीचर्स की बात करें तो क्रेटा इलेक्ट्रिक में कई मॉडर्न फीचर्स मिल जाते हैं.ये फीचर्स इसे सुरक्षित, सुविधाजनक और तकनीक से भरपूर इलेक्ट्रिक SUV बनाते हैं. इसके अलावा बैटरी पर 8 साल या 1.6 लाख किलोमीटर की वारंटी जैसी आधुनिक सुविधाएं मिलती हैं. हुंडई भारत में अपने EV चार्जिंग नेटवर्क का भी लगातार विस्तार कर रही है. कंपनी के मुताबिक, उसने देशभर में 183 जगहों पर 214 DC फास्ट चार्जर और कुल 399 चार्जिंग पॉइंट बनाए हैं. इसके अलावा myHyundai ऐप के जरिए ग्राहक पूरे भारत में 10,000 से ज्यादा EV चार्जिंग पॉइंट की जानकारी हासिल कर सकते हैं और आसानी से उनका इस्तेमाल भी कर सकते हैं.


