DharamIndia

Mars Transit: रोहिणी नक्षत्र में मंगल की एंट्री, इन 4 Lucky राशियों को Career में मिलेगी सफलता

ज्योतिष में ग्रहों का नक्षत्र परिवर्तन महत्वपूर्ण माना गया है। ग्रह नक्षत्र बदलने से हर राशि पर इसका प्रभाव देखने को मिलता है। वैदिक ज्योतिष में मंगल ग्रह को ऊर्जा, साहस और पराक्रम का कारक माना जाता है। मंगल ग्रह के नक्षत्र परिवर्तन से कई राशियों को बड़ी खुशखबरी मिल सकती है। 
मंगल ग्रह जल्द ही अपना नक्षत्र बदलने वाला है, जिससे करियर, व्यापार और आर्थिक मामलों के तौर पर काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। ज्योतिष गणना के अनुसार, मंगल ग्रह 5 जुलाई 2026, रविवार के दिन दोपहर को 12 बजकर 01 मिनट पर रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश करने जा रहा है। 
रोहिणी को चंद्रमा का नक्षत्र माना जाता है और मंगल का यहां प्रवेश ज्योतिषीय दृष्टि बेहद खास माना जा रहा है। मंगल ग्रह 24 जुलाई 2026 तक इसी नक्षत्र में गोचर करेंगे।
जिसके बाद वे मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश कर जाएंगे। इस अवधि के दौरान मंगल का प्रभाव कुछ राशियों के लिए बहुत ही लाभकारी माना जा रहा है। आइए आपको बताते हैं कौन हैं ये लकी 4 राशियां।
मेष राशि
मेष राशि के स्वामी मंगल ग्रह ऐसे में यह नक्षत्र गोचर, इस राशि के जातकों के लिए खास माना जा रहा है। इस अवधि में करियर में काफी सफलता प्राप्त होने वाली है। वर्कप्लेस पर नई और बड़ी जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। जिसको आप अच्छे से निभा सकते हैं। इतना ही नहीं, लंबे समय से रुका हुए कार्य पूरा भी होगा, जिससे आपका मन भी प्रसन्न रहने वाला है।
सिंह राशि
सिंह राशि के जातको के लिए मंगल के इस शुभ प्रभाव से सारे रुके हुए काम अब बनने नजर आएंगे। समाज और वर्कप्लेस पर मानसम्मान में बढ़ोतरी होगी। इस अवधि में आत्मविश्वास और मजबूत बनेगा। नौकरीपेशा लोगों के लिए यह समय काफी अनुकूल रहने वाला है और प्रमोशन मिलने की भी संभावना बन रही है। बिजनेस से जुड़े लोगों के इस अवधि में पहले से अधिक मुनाफा हो सकता है।
कर्क राशि
इस राशि के जातकों के लिए भी मंगल का नक्षत्र परिवर्तन काफी लाभदायक हो सकता है। नौकरीपेशा वालों के लिए यह समय काम में सफलता मिलेगी और कार्यस्थल पर वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग प्राप्त होगा। वहीं, घरपरिवार को लेकर चलने वाला तनाव भी खत्म होने वाला है। घर में माहौल सामान्य रहने वाला है। इस दौरान धन लाभ के अच्छे संकेत बन रहे हैं। 
वृश्चिक राशि
यह समय वृश्चिक राशि के लोगों के लिए पैसों के मामले में अच्छा रह सकता है। अगर आप कहीं निवेश करने की सोच रहे हैं, तो आपको फायदा मिल सकता है। नौकरी या काम में आगे बढ़ने के मौके मिलेंगे और प्रमोशन या नई जिम्मेदारी मिलने की भी संभावना है। साथ ही, जो काम लंबे समय से रुके हुए थे, वे भी इस दौरान पूरे हो सकते हैं।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply