IndiaTrending

महबूबा मुफ्ती ने ईरान में खामेनेई को दी श्रद्धांजलि, कहा- ‘अत्याचार के खिलाफ लड़ने वाले नेता थे’

पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी की अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने तेहरान में ईरान के सर्वोच्च नेता आयतुल्ला सैय्यद अली खामेनेई को श्रद्धांजलि दी।

महबूबा मुफ्ती ने ईरान में खामेनेई को दी श्रद्धांजलि, कहा- ‘अत्याचार के खिलाफ लड़ने वाले नेता थे’

पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी की अध्यक्ष और जम्मूकश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने शुक्रवार को तेहरान में ईरान के सर्वोच्च नेता आयतुल्ला सैयद को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने इसे अपना सम्मान बताते हुए कहा कि वह व्यक्तिगत रूप से अपनी संवेदनाएं और एकजुटता व्यक्त करने यहां आई हैं।

महबूबा मुफ्ती ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा, ‘तेहरान में यहां आना मेरे लिए सम्मान की बात है। मैं ईरान के सर्वोच्च नेता आयतुल्ला सैय्यद अली खामेनेई की शहादत पर अपनी गहरी संवेदना और एकजुटता व्यक्त करती हूं। वह एक सम्मानित नेता थे, जिन्होंने लहर के खिलाफ खड़े होने का साहस दिखाया और पीड़ितों के लिए लड़ाई लड़ी।’

ईरान यात्रा के दौरान महबूबा मुफ्ती अन्य गणमान्य व्यक्तियों और शोकाकुल लोगों के साथ शोक समारोह में शामिल हुईं। उन्होंने आयतुल्ला खामेनेई को वैश्विक अन्याय के खिलाफ मजबूती से खड़े होने वाला, अत्याचार के खिलाफ लड़ने वाला और पीड़ितों की आवाज उठाने वाला नेता बताया।

ईरानी अधिकारियों के निमंत्रण पर गईं तेहरान

इससे पहले महबूबा मुफ्ती को ईरानी अधिकारियों की ओर से तेहरान में आयोजित समारोह में शामिल होने का आधिकारिक निमंत्रण मिला था। जम्मूकश्मीर से आमंत्रित चुनिंदा लोगों में वह भी शामिल थीं। उनके साथ कई प्रमुख शिया धर्मगुरु भी तेहरान गए हैं।

यह दौरा ऐसे समय में हुआ है जब क्षेत्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर इस पर सभी की नजरें टिकी हैं। कई देशों के राजनीतिक हस्तियां और धार्मिक प्रतिनिधि शोक समारोह में भाग लेने के लिए तेहरान पहुंच रहे हैं।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply