Kashi Vishwanath Temple Firing: उत्तर प्रदेश के वाराणसी में काशी विश्वनाथ मंदिर के बाहर गोली चलने की घटना सामने आई है। बताया गया कि मंदिर के गेट नंबर4बी के पास शनिवार को ड्यूटी पर तैनात पीएसी के एक जवान की कार्बाइन से गोली चली। इस दौरान गोली के छर्रे लगने से तीन लोग घायल हो गए।

शुरुआती जानकारी के अनुसार, पीएसी जवान की कार्बाइन से कथित तौर पर गलती से गोली चली, जिसके कारण यह हादसा हुआ। घटना के बाद मौके पर अफरातफरी का माहौल बन गया, हालांकि पुलिस ने स्थिति को जल्द ही नियंत्रण में कर लिया।
घायलों को इलाज के लिए भेजा अस्पताल
घायलों की पहचान निक्की गुप्ता, राम बाबू और विकास यादव के रूप में हुई है। घटना के तुरंत बाद पुलिस और मंदिर प्रशासन ने घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा।
Varanasi, Uttar Pradesh: A bullet was accidentally fired from a PAC personnel’s service weapon near Gate No. 4 of Kashi Vishwanath Temple, injuring three people, who were later taken to the district hospital for treatment pic.twitter.com/GKAwLjQMsy
— IANS July 4, 2026
डीसीपी गौरव बंसवाल ने दी जानकारी
डीसीपी गौरव बंसवाल ने बताया कि मंदिर के बाहर तैनात पीएसी जवान के हाथ से कार्बाइन छूट गई थी, जिसके कारण उससे दो राउंड फायर हो गए। दोनों फायर जमीन पर हुए थे, लेकिन यहां फूलमाला बेचने वाले तीन लोगों को गोली के छर्रे लग गए। एक व्यक्ति के हाथ में, दूसरे की कमर और तीसरे के पैर में छर्रे लगे हैं।
Varanasi, Uttar Pradesh: DCP Gaurav Banswal says, “In the temple area, a PAC constable’s carbine slipped from his hand, resulting in two rounds being fired into the ground. The bullets ricocheted, and the pellets injured three flower vendors. One was injured in the hand, one in… pic.twitter.com/xjTOnMu8ln
— IANS July 4, 2026
उन्होंने बताया कि तीनों में से कोई गंभीर रूप से घायल नहीं हुआ है। तीनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनकी हालत ठीक है। घायल व्यक्ति विकास यादव ने बताया कि जब वह फूलमाला की दुकान पर थे, उसी दौरान गोली चली। पीएसी जवान अपनी कार्बाइन को पीछे पकड़कर खड़ा था। उसकी कार्बाइन से गोली चली।
–
पुलिसकर्मी छर्रों को भी उठाकर ले गए
बाद में अन्य पुलिसकर्मी आए और जवान को वहां से ले गए। विकास यादव ने यह भी बताया कि घटना के बाद पुलिसकर्मी मौके से छर्रों को भी उठाकर ले गए। विकास यादव ने कहा, “मेरे हाथ और कमर में छर्रा लगा है। कुल तीन लोग घायल हुए हैं।” घायल व्यक्ति रामबाबू ने बताया कि पीएसी जवान की कार्बाइन से अचानक गोली चली थी। उसके छर्रे पैर और हाथ में लगे हैं। उन्होंने बताया कि सुबह लगभग 7 बजे यह घटना घटी।
तीसरे घायल युवक विक्की ने बताया कि सुबह घटना के गेट नंबर4 पर हुई। पुलिसकर्मी अपनी कार्बाइन के साथ खड़े थे, तभी गोली चल गई। घटना के बाद उन्हें वहां से हटा दिया गया था।
)


