CrimeIndia

सिया गोयल की प्राइवेट चैट लीक… सहेली से Snapchat पर मांगा था आधार कार्ड, फिर केतन संग शादी को लेकर कही थी ये बात

Siya Goyal Personal Chat Leak: हाईप्रोफाइल केतन अग्रवाल हत्याकांड की गुत्थी सुलझाने में जुटी पुलिस और जांच एजेंसियों के हाथ एक और कथित डिजिटल सबूत लगा है. सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, पुलिस को मुख्य आरोपी सिया गोयल और उसकी एक सहेली के बीच हुई एक बेहद संदिग्ध स्नैपचैट चैट मिली है, जो इस पूरे मर्डर केस को एक गहरी और सोचीसमझी साजिश की तरफ ले जा रही है. इस कथित स्नैपचैट चैट की एक तस्वीर भी सामने आई है. इस चैट स्क्रीनशॉट में शादी की टिकटों की बुकिंग और आईडी कार्ड मंगवाने को लेकर बेहद चौंकाने वाली बातें कही गई हैं.

सिया गोयल की प्राइवेट चैट लीक… सहेली से Snapchat पर मांगा था आधार कार्ड, फिर केतन संग शादी को लेकर कही थी ये बात

सामने आए स्नैपचैट के स्क्रीनशॉट के मुताबिक, 24 मई से 26 मई के बीच सिया गोयल और उसकी दोस्त के बीच बात हुई थी. इसमें सिया ने दोस्त को लिखा था आधार कार्ड की फोटो आगे और पीछे की भेज दे… उस शादी की टिकटों के लिए जो कभी होने ही नहीं वाली, पर फिर भी भेज दे. सहेली ने इस पर जवाब दिया ओके, WhatsApp पर भेजी है.

क्या किसी बड़ी साजिश का हिस्सा थी यह फ्लाइट बुकिंग?

जांच एजेंसियां अब इस स्नैपचैट चैट के इस खास एंगल पर ध्यान केंद्रित कर रही हैं. चैट में सिया का यह कहना कि “वो शादी कभी होने ही नहीं वाली”, पुलिस के मन में कई गंभीर सवाल खड़े कर रहा है. पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि क्या शादी की तैयारियों और फ्लाइट टिकट बुकिंग का नाटक सिर्फ इसलिए रचा गया था ताकि आसपास के लोगों और केतन अग्रवाल को किसी भी तरह का शक न हो?

जांच को गुमराह करने की रणनीति

पुलिस इस बिंदु की भी गहराई से तफ्तीश कर रही है कि क्या केतन अग्रवाल की हत्या को अंजाम देने के बाद जांच भटकाने और खुद को पाकसाफ दिखाने के लिए सिया गोयल और सहआरोपी चेतन चौधरी ने मिलकर पहले से ही यह सुनियोजित रणनीति तैयार कर रखी थी.

महत्वपूर्ण नोट: प्रामाणिकता की जांच जारी

जांच से जुड़े वरिष्ठ अधिकारियों का कहना है कि फिलहाल इस कथित स्नैपचैट चैट की प्रामाणिकता और इस हत्याकांड से इसके सीधे संबंध की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. पुलिस इस चैट के डिजिटल फुटप्रिंट्स खंगाल रही है और फोरेंसिक तथा साइबर टीम की जांच पूरी होने के बाद ही इन दावों की पूरी सच्चाई सामने आ सकेगी.

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply