India

​TVS Orbiter या Hero Vida? कम बजट में कौन सा ई-स्कूटर देगा ज्यादा फीचर्स और रेंज

भारतीय बाजार में इस समय इलेक्ट्रिक वाहनों की ड़िमांड दिन पर दिन काफी तेजी से बढ़ते जा रही है. इसकी सबसे बड़ी वजह है पेट्रोल का खर्च. इलेक्ट्रिक स्कूटर को चलाने में पेट्रोल की जरूरत नहीं पड़ती, इसलिए रोज ऑफिस, स्कूल या मार्केट आनेजाने वालों के लिए ये एक किफायती ऑप्शन बन सकता है.

​TVS Orbiter या Hero Vida? कम बजट में कौन सा ई-स्कूटर देगा ज्यादा फीचर्स और रेंज

अगर आप भी कम कीमत में अच्छा इलेक्ट्रिक स्कूटर खरीदना चाहते हैं, तो TVS Orbiter और Hero Vida को एक बार चेक कर सकते हैं. दोनों स्कूटर में अच्छी रेंज और कई स्मार्ट फीचर्स मिलते हैं. हालांकि दोनों में कुछ बड़े अंतर भी हैं. चलिए आपको इसके बारे में विस्तार से बताते हैं.

TVS Orbiter की बैटरी और रेंज

में बड़ी फिक्स्ड बैटरी दी गई है. कंपनी के मुताबिक, यह एक बार फुल चार्ज होने पर वेरिएंट के हिसाब से करीब 86 से 158 किलोमीटर तक चल सकता है.यह रेंज रोजाना ऑफिस आनेजाने या शहर में छोटे सफर के लिए सही हो सकती है. इसकी बैटरी स्कूटर में लगी रहती है, यानी इसे निकालकर अलग जगह चार्ज नहीं किया जा सकता.

Brandमॉडल / वेरिएंटबैटरी कैपेसिटीरेंज
फीचर्स और चार्चिंग टाइम
TVSOrbiter V11.8 kWh86 km
080% 2 hrs 20 मिनट
TVSOrbiter V23.1 kWh158 kmएक्सटेंडेडरेंज बैटरी पैक
HeroVida VX2 Go3.1 kWh128 kmफिक्स्ड बैटरी
HeroVida VX2 Go3.4 kWh142 kmरिमूवेबल बैटरी कॉन्फ़िगरेशन
HeroVida VX2 Go2.2 kWh92 kmएंट्री लेवल अर्बन बैटरी पैक
HeroVida VX2 Plus3.4 kWh142 kmमिडटियर बैलेंस सेटअप
HeroVida VX2 Plus4.4 kWh187 kmटॉपएंड रिमूवेबल डुअल बैटरी + 1kW चार्जर

Hero Vida में मिलती है रिमूवेबल बैटरी

की खास बात इसकी रिमूवेबल बैटरी है. इसे स्कूटर से निकालकर अलग जगह पर चार्ज किया जा सकता है. जिन लोगों के पास घर में स्कूटर खड़ा करने या चार्ज करने की सही जगह नहीं है, उनके लिए यह सुविधा काफी काम की हो सकती है. Vida की रेंज वेरिएंट के अनुसार करीब 90 से 187 किलोमीटर तक बताई गई है. यानी कुछ वेरिएंट में यह Orbiter से ज्यादा दूरी तय कर सकता है.

TVS Orbiter में मिलते हैं ये फीचर्स

TVS Orbiter में कई ऐसे फीचर्स दिए गए हैं जो रोज की राइड को आसान बनाते हैं. इसमें क्रूज कंट्रोल, हिल होल्ड असिस्ट और रिवर्स और फॉरवर्ड पार्किंग असिस्ट जैसे फीचर्स मिलते हैं. दूसरे में ब्लूटूथ वाला एलसीडी इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर भी दिया गया है. यह TVS SmartXConnect से जुड़ें. इसके माध्यम से टर्नबायटर्न नेविगेशन, कॉल और एसएमएस अलर्ट, जियोफेंसिंग और एंटीथेफ्ट ट्रैकिंग जैसी सुविधाओं का इस्तेमाल किया जा सकता है. स्टोरेज की बात करें तो इसमें 34 लीटर का बड़ा अंडरसीट स्टोरेज है. साथ ही USB चार्जिंग पोर्ट भी दिया गया है.

सीरीजवेरिएंटबैटरी कैपेसिटीअनुमानित एक्सशोरूम कीमत
Vida VX2VX2 Go2.2 kWh₹84,999
Vida VX2VX2 Go3.1 kWh / 3.4 kWh
₹95,000 ₹1,13,000
Vida VX2VX2 Plus3.4 kWh₹1,30,990
Vida VX2VX2 Plus4.4 kWh
₹1,43,990 ₹1,50,990
Vida V2V2 Lite2.2 kWh₹96,000
Vida V2V2 Plus3.4 kwh
₹1,11,000 ₹1,15,000
Vida V2V2 Pro3.9 kwh₹1,35,000
Vida V1V1 Plus3.44 kwh
Approx. ₹1,20,000
Vida V1V1 Pro3.94 kwh
Approx. ₹1,50,000

Hero Vida के स्मार्ट फीचर्स

Hero Vida भी फीचर्स के मामले में पीछे नहीं है. इसमें वेरिएंट के अनुसार डिजिटल कंसोल या 7 इंच का फुलकलर TFT टचस्क्रीन डिस्प्ले मिलता है. Vida World ऐप का इस्तेमाल टर्नबायटर्न नेविगेशन, म्यूजिक कंट्रोल और कॉल और एसएमएस अलर्ट के माध्यम से किया जा सकता है. इसमें ब्लूटूथ कनेक्टिविटी भी दी गई है.

इसके अलावा इसमें जियोफेंसिंग, लाइव ट्रैकिंग, रिमोट इमोबिलाइज़ेशन, ट्रिप एनालिटिक्स और व्हीकल शेयरिंग जैसे फीचर्स मिलते हैं. Vida में कीलेस एंट्री, फॉलोमीहोम लाइट्स और रिवर्स मोड भी दिया गया है. इसमें ओटीए सॉफ्टवेयर अपडेट की सुविधा भी मिलती है, जिससे स्कूटर के सॉफ्टवेयर को नए अपडेट मिल सकते हैं. राइडिंग के लिए इसमें इको, राइड, स्पोर्ट और बूस्ट जैसे अलगअलग मोड मिलते हैं. इससे जरूरत के हिसाब से स्कूटर के चलने का तरीका बदला जा सकता है.

वेरिएंटबैटरी कैपेसिटीरेंजएक्सशोरूम कीमत
TVS Orbiter V11.8 kWh86 km₹1,00,650
TVS Orbiter V23.1 kWh158 km₹1,19,480

कौन सा स्कूटर बेहतर हो सकता है

TVS Orbiter उन लोगों के लिए अच्छा विकल्प हो सकता है जो बड़ी बैटरी, ज्यादा स्टोरेज और रोजमर्रा के काम के स्मार्ट फीचर्स चाहते हैं. वहीं Hero Vida उन लोगों को पसंद आ सकता है जिन्हें रिमूवेबल बैटरी, लंबी रेंज और ज्यादा स्मार्ट कनेक्टेड फीचर्स चाहिए. आखिर में सही स्कूटर आपकी जरूरत पर निर्भर करता है. खरीदने से पहले अपनी रोज की दूरी, चार्जिंग की सुविधा, बैटरी की जरूरत और पसंदीदा फीचर्स जरूर देख लें.

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply