IndiaTrendingUttar Pradesh

दिल्ली सरकार ने खत्म की वर्क फ्रॉम होम व्यवस्था, सरकारी दफ्तर अब नियमित समय पर खुलेंगे

नई दिल्ली : पश्चिम एशिया में हालात सामान्य होने के बाद दिल्ली सरकार ने सरकारी कार्यालयों में लागू विशेष व्यवस्थाएं समाप्त करने का फैसला किया है। इसके तहत बुधवार और शनिवार को लागू वर्क फ्रॉम होम व्यवस्था वापस ले ली गई है।

दिल्ली सरकार ने खत्म की वर्क फ्रॉम होम व्यवस्था, सरकारी दफ्तर अब नियमित समय पर खुलेंगे

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने इस संबंध में प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। इसके साथ ही दिल्ली सरकार के सभी कार्यालयों के कार्य समय में भी संशोधन किया गया है।

नए आदेश के अनुसार, अब दिल्ली सरकार के सभी कार्यालय सुबह 10 बजे से शाम 6:30 बजे तक नियमित रूप से संचालित होंगे। वहीं, दिल्ली नगर निगम के कर्मचारियों के लिए पहले से निर्धारित सुबह 8:30 बजे से शाम 5 बजे तक का कार्य समय यथावत रहेगा और उसमें कोई बदलाव नहीं किया गया है।

सरकार ने कहा कि सुरक्षा स्थिति सामान्य होने और प्रशासनिक कार्यों को पूरी क्षमता के साथ संचालित करने के उद्देश्य से यह निर्णय लिया गया है। नए आदेश के लागू होने के बाद सभी विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों को नियमित रूप से कार्यालय में उपस्थित होकर अपनी जिम्मेदारियां निभानी होंगी।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply