
खामेनेई के अंतिम संस्कार में इकट्ठा हुए इस्लामिक रिपब्लिक के समर्थकों ने ट्रंप विरोधी नारे लगाए हैं. समर्थकों ने ट्रंप को मार देने की बात कही है. उन्होंने नारा लगाते हुए कहा कि ट्रंप को मार डालो.
ईरान में लगे ट्रंप विरोधी नारे, खामेनेई के अंतिम संस्कार में लोगों का हुजूम देखने को मिला है.
ईरान में जहां एक तरफ साप्ताहिक मातम का आलम बना हुआ है. वहां के बलिदानी पूर्व सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह खामेनेई का अंतिम संस्कार किया जा रहा है. तो वहीं, अमेरिका के राष्ट्रपति की तरफ से लगातार जंग भड़काने वाली बयानबाजी की जा रही है. उनकी बयानबाजी पर ईरान ने पलटवार जरूर किया है. ईरान ने सभी को एक साथ मारने वाले बयान पर कहा है कि लोगों को मारा जा सकता है, उनके आदर्शों को नहीं. चार महीने पहले इजरायल और अमेरिका की संयुक्त कार्रवाई में अयातुल्लाह खामेनेई समेत कई परिवार के लोगों की मौत हो गई थी.
अब इसी बीच खामेनेई के अंतिम संस्कार में इकट्ठा हुए इस्लामिक रिपब्लिक के समर्थकों ने ट्रंप विरोधी नारे लगाए हैं. समर्थकों ने ट्रंप को मार देने की बात कही है. उन्होंने नारा लगाते हुए कहा कि ट्रंप को मार डालो.
Iranintltv के मुताबिक, अंतिम संस्कार के दौरान ईरान के समर्थक मारे गए अपने नेता का बदला लेने की मांग करते हुए दिखे. उनके हाथ में बैनर था. बैनर पर लिखा था कि ट्रंप को मार डालो. बिबी को मार डालो. इस दौरान समर्थकों ने नारे भी लगाए.
इधर, सुप्रीम लीडर अली खामेनेई के भाई हादी खामेनेई ने एक वीडियो जारी कर रहा है कि पूर्व नेता की हत्या के जिम्मेदार लोगों को उचित सजा मिलनी चाहिए. यह मामला अमेरिका के साथ बातचीत से जुड़ा नहीं है.
ईरान के आर्मी चीफ ने क्या कहा है?
ईरान के सेना प्रमुख अमीर हातमी ने कहा है कि उन्होंने सुप्रीम लीडर मुजतबा खामेनेई से कहा था कि पूर्व सुप्रीम लीडर की हत्या के जिम्मेदार लोगों को बख्शा नहीं जाएगा.
इनके अलावा शिया धर्मगुरु ने कहा कि ईरान के पूर्व सर्वोच्च नेता अली खामेनेई की हत्या के लिए जिम्मेदार लोगों को दैवीय सजा और दंड से बच नहीं पाएंगे. नासेर मकारम शिराजी ने कहा है कि ईरानियों को यह नहीं सोचना चाहिए कि युद्ध खत्म हो गया.


