CrimeIndiaTrending

श्लील वीडियो वायरल करने की धमकी, CBI अफसर बनकर करता था ठगी; फतेहपुर से गिरफ्तार..

श्लील वीडियो वायरल करने की धमकी, CBI अफसर बनकर करता था ठगी; फतेहपुर से गिरफ्तार..

फतेहपुर : उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में पुलिस ने फर्जी सीबीआई अधिकारी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से घटना में प्रयुक्त मोबाइल फोन बरामद किया है।

थाना पुलिस और साइबर सेल की संयुक्त टीम ने रविवार काे जहानाबाद क्षेत्र के ग्राम नरायनपुर निवासी धीरेन्द्र पुत्र बाबू सिंह को सीबीआई अधिकारी बनकर लोगों को डराकर साइबर ठगी करने के आरोप में गिरफ्तार किया है।

थानाध्यक्ष मनीष कुमार सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी धीरेन्द्र सिंह अपने साथियों के साथ अंजान लोगों को फोन कर स्वयं को सीबीआई अधिकारी बताता था और अश्लील वीडियो देखने के नाम पर मुकदमा दर्ज कराने व गिरफ्तारी का भय दिखाकर क्यूआर कोड के माध्यम से रुपये ट्रांसफर करा लेता था। बताया गया कि महाराष्ट्र के मुंबई निवासी चंद्रपाल नरनवरे से इसी तरीके से 28,540 रुपये की साइबर ठगी की गई थी जिसका वहां पर मुकदमा दर्ज है। जांच के दौरान मोबाइल नंबर की लोकेशन धीरेन्द्र पुत्र बाबू सिंह निवासी नरायणपुर, थाना जहानाबाद, जनपद फतेहपुर मिलने पर पुलिस ने आरोपित को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपित के विरुद्ध थाना जहानाबाद में बीएनएस की संबंधित धाराओं एवं आईटी एक्ट की धारा 66D के तहत मुकदमा दर्ज किया है।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply