
पीड़िता का आरोप है कि उसे कोल्ड ड्रिंक पीने के लिए दी थी जिसके बाद वो बेहोश हो गई. सेमी-कॉन्शियस स्टेज में पहचान नहीं सकी कि बदसुलूकी करने वाला आखिर कौन था? हालांकि पुलिस ने जांच के आधार पर दोषी की तलाश कर ली है. पांचों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.
बेंगलुरु में ‘बिलेटेड बर्थडे’ की आड़ में रची घिनौनी साजिश, नशीली कोल्ड ड्रिंक पिलाकर की दरिंदगी; पुलिस ने 5 को दबोचा!
युवाओं के बीच तेजी से बढ़ता बर्थडे पार्टी का शौक अब जुर्म के जाल में धंसता जा रहा है. कर्नाटक के बेंगलुरु में जन्मदिन मनाने के बहाने युवती के साथ दुष्कर्म की सनसनीखेज घटना सामने आई है. पीड़िता का आरोप है कि पहले उसे घर बुालाय, कोल्ड ड्रिंक में नशा मिलाकर पिलाया और बदहवास हालत में उसके साथ हैवानियत को अंजाम दिया. बयान के आधार पर पुलिस ने 5 आरोपियों को गिरफ्त में लिया है जिन्हें मामले की जांच होने तक न्यायिक हिरासत में रखा जाएगा.
दोस्त की बर्थडे पार्टी के लिए था इनविटेशन
आजतक की रिपोर्ट के मुताबिक, मामला 30 जून, तालाघट्टापुरा थाना क्षेत्र का है जहां पीड़िता को सोम शेखर नामक शख्स ने अपने जन्मदिन के कुछ दिन बाद एक बिलेटिड बर्थडे पार्टी सेलिब्रेशन की बात कही थी. युवती की कुछ दिन पहले ही शख्स से बातचीत शुरू हुई थी. लेकिन दोनों अभी तक प्रत्यक्षतौर पर मिले नहीं थे जिसके चलते आरोपी सोमशेखर ने युवती को अपने जन्मदिने के अवसर पर तालाघट्टापुरा स्थित आवास पर जन्मदिन मनाने के लिए इनवाइट किया था.
कोल्ड ड्रिंक में मिलाई थी नशीली दवा
पीड़िता के बयान के मुताबिक, 30 जून की शाम 5 बजे युवती लोकेशन पर पहुंच गई जहां पहले से ही आरोपी सोमशेखर समेत अन्य 4 दोस्त घात लगाए बैठे थे. पहले उसे घर साथ चलने की बात कही, फिर होटल में सेलिब्रेशन का प्रस्ताव दिया. युवती को घर ले जाकर साथ में खाना खाया और कुछ देर वहां बिताने के बाद महिला को आरोपी के एक दोस्त ने कोल्ड ड्रिंक पीने को दी. पीड़िता का आरोप है कि कोल्ड ड्रिंक पीते ही उसे चक्कर आने लगे और सुस्ती फील होने लगी. धीरे-धीरे नॉर्मल स्टेज से बाहर चली गई और अपने होश गंवा दिए.
दरिंदे की पहचान करेगी पुलिस
पीड़िता ने अपनी शिकायत में बताया कि जब वो सेमीकॉन्शियस स्टेज में थी तो सोम शेखर या उसके चारों दोस्तों में से कोई एक शख्स कमरे में आया और उसके साथ हैवानियत को अंजाम दिया. वो अर्धचेतन अवस्था में थी, होश नहीं था इसलिए तुरंत पहचान नहीं सकी कि बदसुलूकी करने वाला कौन था. पुलिस में शिकायत दर्ज कराने के बाद एक महिला सब-इंस्पेक्टर ने पीड़िता की काउंसलिंग की. पुलिस ने पूरी गंभीरता के साथ मामले की जांच की, पीड़िता का मेडिकल कराया और आरोपी की पहचान अमरेश नाम के शख्स कर ली. पुलिस का कहना है कि अभी मामले में जांच-पड़ताल जारी है, सबूतों-बयानों के आधार पर दोषियों पर उपर्युक्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी.



