IndiaTrendingUncategorized

FIFA World Cup: ब्राजील की हार के बाद फूट-फूटकर रोए नेमार, पत्नी ने गले लगाकर दिया सहारा..

FIFA World Cup: ब्राजील की हार के बाद फूट-फूटकर रोए नेमार, पत्नी ने गले लगाकर दिया सहारा..

जिस स्टेडियम से शुरुआत, वहीं खत्म हुआ नेमार का इंटरनेशनल करियर

ब्राजील के स्टार फुटबॉलर नेमार ने नॉर्वे से 2-1 की हार के बाद इंटरनेशनल फुटबॉल से र‍िटारयमेंट का ऐलान कर दिया. अंतिम सीटी बजते ही वह मैदान पर फूट-फूटकर रो पड़े. 16 साल लंबे करियर का अंत उसी स्टेडियम में हुआ, जहां 2010 में उन्होंने ब्राजील के लिए डेब्यू किया था. नेमार ब्राजील के सर्वकालिक सबसे सफल गोल स्कोरर बनकर विदा हुए.

फीफा वर्ल्ड कप 2026 में ब्राजील का सफर राउंड ऑफ-16 में ही खत्म हो गया। नॉर्वे के खिलाफ 2-1 की हार के बाद ब्राजील के स्टार फुटबॉलर नेमार ने इंटरनेशनल फुटबॉल से संन्यास लेने का ऐलान कर दिया। अंतिम सीटी बजते ही 34 वर्षीय नेमार मैदान पर भावुक हो गए और उनकी आंखों से आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे थे।

हार के बाद उनकी पत्नी ब्रूना बियानकार्डी मैदान पर पहुंचीं और उन्होंने नेमार को गले लगाकर हौसला दिया। दोनों ने एक-दूसरे को गले लगाया और इस भावुक पल ने सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया। इसके बाद दोनों साथ में मैदान से बाहर जाते नजर आए।

इस मुकाबले की एक खास बात यह भी रही कि नेमार का इंटरनेशनल करियर उसी स्टेडियम में खत्म हुआ, जहां से 10 अगस्त 2010 को उन्होंने ब्राजील के लिए अपने अंतरराष्ट्रीय करियर की शुरुआत की थी। 16 साल बाद उसी मैदान पर उन्होंने आखिरी बार राष्ट्रीय टीम की जर्सी पहनी।

मैच के बाद नेमार ने कहा, “यहीं से मेरी शुरुआत हुई थी और यहीं सब खत्म हो गया। मैंने अपनी तरफ से पूरी कोशिश की।”

चोटों से जूझते रहे नेमार

पूरे टूर्नामेंट के दौरान नेमार दाहिनी पिंडली की चोट से परेशान रहे। इसी वजह से वह ब्राजील के पांच में से सिर्फ दो मुकाबले ही खेल सके। नॉर्वे के खिलाफ भी उन्होंने बेंच से मैदान में उतरकर इंजरी टाइम में पेनल्टी पर गोल किया, लेकिन तब तक टीम की वापसी के लिए काफी देर हो चुकी थी।

दूसरी ओर नॉर्वे के स्टार स्ट्राइकर एरलिंग हालैंड ने दो गोल कर अपनी टीम को जीत दिलाई और ब्राजील का विश्व कप अभियान समाप्त हो गया।

हर विश्व कप में अधूरा रह गया सपना

नेमार का विश्व कप करियर शानदार प्रदर्शन के बावजूद अधूरे सपनों से भरा रहा। 2014 विश्व कप में चोट के कारण वह निर्णायक मुकाबलों से बाहर हो गए थे। 2018 में ब्राजील क्वार्टर फाइनल से बाहर हो गया, 2022 में टीम को पेनल्टी शूटआउट में हार का सामना करना पड़ा और 2026 में ब्राजील राउंड ऑफ-16 से आगे नहीं बढ़ सका।

ब्राजील के सर्वाधिक गोल करने वाले खिलाड़ी

नेमार ने 16 साल लंबे इंटरनेशनल करियर में ब्राजील के लिए 129 मैच खेले और 80 गोल किए। वह ब्राजील की राष्ट्रीय टीम के इतिहास में सबसे ज्यादा गोल करने वाले खिलाड़ी के रूप में अपने करियर का समापन कर रहे हैं। उनके संन्यास के साथ ही ब्राजील की टीम अब नए दौर की शुरुआत करेगी।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply