Trending

Roti Intake: दिनभर में कितनी रोटियां खाना है सही? इससे ज्यादा खा रहे हैं तो आज ही बदलें अपनी आदत

How Many Rotis Should You Eat in a Day: रोटी हमारे खाने का वह हिस्सा है, जिसके बिना खाना अधूरा लगता है। चाहे दाल हो या कोई सब्जी, रोटी के बिना खाने का मजा नहीं आता। कई बार लोग स्वाद के लिए या फिर दालसब्जी अच्छी लगती है, तो बहुत ज्यादा रोटियां खा लेते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि हमें एक दिन में कितनी रोटियां खानी चाहिए? हाँ, बहुत ज़्यादा रोटियां खाना नुकसानदायक हो सकता है। हालांकि यह कुछ हद तक इस बात पर भी निर्भर करती है कि रोटी किस आटे से बनाई गई है। आइए जानते हैं कि एक दिन में कितनी रोटियां खानी चाहिए।

Roti Intake: दिनभर में कितनी रोटियां खाना है सही? इससे ज्यादा खा रहे हैं तो आज ही बदलें अपनी आदत

क्या होता है रोटी में

रोटी में प्रोटीन, फाइबर और अन्य पोषक तत्व काफी मात्रा में होते हैं। साथ ही रोटी खाने के बाद आपको काफी देर तक भूख नहीं लगती है। इसमें नमक, कैल्शियम, फॉस्फोरस और मैग्नीशियम अच्छी मात्रा में होता है।

बहुत ज्यादा रोटी खाने के नुकसान?

  • वजन

गेहूं के आटे से बनी रोटी में कार्बोहाइड्रेट ज्यादा होता है। बहुत ज्यादा कार्बोहाइड्रेट लेने से वजन बढ़ सकता है। अगर आप वजन कम करना चाहते हैं, तो बहुत ज्यादा रोटी खाने से बचें।

रोटी

  • ब्लड शुगर लेवल

गेहूं की रोटी ज्यादा खाने से ब्लड शुगर लेवल बढ़ सकता है, जो डायबिटीज के मरीजों के लिए नुकसानदायक हो सकता है।

  • पेट फूलना

गेहूं में ग्लूटेन नाम का प्रोटीन होता है, जिससे कई लोगों को गैस, पेट फूलना, भारीपन या हो सकती है। रात में बहुत ज्यादा रोटी खाने से ये समस्याएं और बढ़ सकती हैं।

  • कब्ज

अगर आप सिर्फ रोटी पर निर्भर रहते हैं और सब्जियां, फल या पर्याप्त मात्रा में पानी नहीं पीते हैं, तो शरीर में हो सकती है। इससे पाचन प्रक्रिया धीमी हो सकती है और कब्ज जैसी समस्याएं हो सकती हैं।

एक दिन में कितनी रोटियाँ खानी चाहिए?

  • गेहूँ के आटे की एक रोटी से शरीर को लगभग 17 ग्राम कार्बोहाइड्रेट मिलता है। एक्सपर्ट्स दिन में दो से तीन रोटियां खाने की सलाह देते हैं।
  • वजन कम करने के लिए महिलाएं दिन में 34 और पुरुष दिन में 45 रोटियां खा सकते हैं।
  • सामान्य या कम सक्रिय जीवनशैली वाले लोग, जो डेस्क जॉब करते हैं, उनके लिए 3 से 4 रोटियां पर्याप्त हैं।
  • अधिक शारीरिक श्रम वाले जैसे एथलीट, मजदूर या काफी मेहनत करने वाले लोगों को एक दिन में 6 से 8 रोटियां खानी चाहिए।

रोटी

कौन सी रोटी है सेहत के लिए अच्छी

  • भारतीय कल्चर रोटी सिर्फ गेंहूं से नहीं बनती बल्कि यहां कई वेराइटी की रोटियां बनाई जाती है। हर प्रांत में एक अलग प्रकार की रोटी खाई जाती है। इनमें गेहूं की रोटी और ज्वार, बाजरा, रागी और जई जैसे अनाजों के विकल्प शामिल हैं। बाजरे की रोटी में सबसे अधिक पोषण होता है।
  • बाजरा में अधिक फाइबर होता है और यह पाचन को बढ़ाने में मदद कर सकता है। इसके अलावा, इसमें ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होता है और रक्त शर्करा के स्तर को कम करता है।
  • आपको अपने दैनिक आहार में अन्य पौष्टिक अनाजों से बनी रोटियों को भी शामिल करना चाहिए। इसके अलावा, 2 रोटियों के साथ एक कटोरी सूखी सब्जी, एक कटोरी दाल, एक कटोरी दही और सलाद को भी सम्मिलित किया जाना चाहिए।
  • आप सोने से पहले मिस्सी रोटी या दाल रोटी भी खा सकते हैं, क्योंकि इनमें नियमित रोटी की तुलना में अधिक प्रोटीन होता है।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply