Snake Safety Tips: बारिश शुरू हो गई है। ऐसे में सांपों के निकलने की घटनाएं भी बढ़ जाती हैं। बारिश की वजह से जब उनके बिलों में पानी भर जाता है, तो वे सूखी और सुरक्षित जगहों की तलाश में घरों और बगीचों की ओर रुख अपना कर सकते हैं। ऐसे में थोड़ीसी सावधानी आपके परिवार को बड़े खतरे से बचा सकती है। आइए जानते हैं वे 5 आसान उपाय, जिनसे आप अपने घर को सांपों के लिए कम आकर्षक बना सकते हैं।

बगीचे और घर के आसपास रखें पूरी सफाई
सांपों को घनी घास, झाड़ियां और लकड़ी या फिर पत्थरों के ढेर जैसी जगहों में छिपना पसंद होता है। इसलिए समयसमय पर घास की कटाई करें और घर के आसपास बेकार सामान जमा न होने दें। साफसुथरा परिसर सांपों के छिपने की संभावना को काफी हद तक कम कर देता है।
घर की दरारें और एंट्री पॉइंट्स करें बंद
सांप बेहद छोटी दरारों और खाली जगहों से भी घर में प्रवेश कर सकते हैं। दरवाजों के नीचे के गैप, दीवारों की दरारें, खिड़कियों और पाइप के आसपास की खुली जगहों को अच्छी तरह सील कर दें। इससे उनके अंदर आने का रास्ता बंद हो जाएगा।
चूहों को घर से रखें दूर
चूहे सांपों का प्रमुख भोजन होते हैं। अगर घर या गार्डन में चूहों की मौजूदगी है, तो सांप भी वहां पहुंच सकते हैं। खानेपीने की चीजें खुली न छोड़ें, कूड़ेदान को ढक्कन से ढककर रखें और नियमित सफाई करें, ताकि चूहे न पनपें।
नमी और ड्रेनेज की नियमित जांच करें
सीवर लाइन, ड्रेनेज पाइप और घर के आसपास जमा पानी या नमी वाली जगहें भी सांपों को आकर्षित कर सकती हैं। पाइप के आउटलेट पर जाली लगाएं और यह सुनिश्चित करें कि कहीं पानी जमा न हो।
ये भी पढ़ें:
सांप दिखे तो घबराएं नहीं, सही कदम उठाएं
अगर घर में सांप दिखाई दे, तो उसे पकड़ने या मारने की कोशिश बिल्कुल न करें। सुरक्षित दूरी बनाए रखें, बच्चों और पालतू जानवरों को दूर रखें और तुरंत स्थानीय स्नेक रेस्क्यू टीम या वन विभाग को सूचना दें। रात में बाहर निकलते समय हमेशा टॉर्च का इस्तेमाल करें और झाड़ियों के पास जाने से बचें।
ये भी पढ़ें:



