UP Cabinet Decisions: आज 6 जुलाई को हुई यूपी कैबिनेट में योगी सरकार ने 28 में से 27 प्रस्तावों को मंजूदी दी। जबकि प्रस्ताव संख्या 15 को फिलहाल स्थगित कर दिया गया। बैठक में स्टार्टअप मिशन डारेक्ट्रेट की स्थापना को मंजूदी दे दी गई है। इसकी जानकारी कैबिनेट मंत्री सुनील शर्मा ने दी। उन्होंने बताया कि प्रस्ताव संख्या 6 और 7 सूचना प्रौद्योगिकी एवं इलेक्ट्रॉनिक्स विभाग से जुड़े थे। इन प्रस्तावों को कैबिनेट ने मंजूरी दे दी है।

स्टार्टअप उद्योगों की नर्सरी
सरकार का उद्देश्य उत्तर प्रदेश में निवेश, उद्योग और स्टार्टअप इकोसिस्टम को और मजबूत करना है। इसी दिशा में स्टार्टअप मिशन डायरेक्टरेट की स्थापना की जाएगी। यह एक सोसायटी पंजीकरण के तहत कार्य करेगा और राज्य में स्टार्टअप्स को बेहतर सुविधाएं, मार्गदर्शन और प्रोत्साहन उपलब्ध कराएगा। अब तक स्टार्टअप से जुड़े कार्य यूपी इलेक्ट्रॉनिक्स कॉरपोरेशन लिमिटेड के माध्यम से संचालित होते थे, लेकिन नई व्यवस्था के तहत इसके लिए अलग से एक स्वतंत्र संस्था बनाई जाएगी। इस संस्था का अपना सीईओ, अलग इंफ्रास्ट्रक्चर और प्रशासनिक ढांचा होगा, जिससे स्टार्टअप्स को अधिक प्रभावी सहयोग मिल सकेगा।
खबर अपडेट हो रही है …



