India

Alliance: नीति टेलर मचा रहीं ‘अलायंस’ में धमाल, हर लुक होता है कमाल, देखें तस्वीरें

हाल ही में नीति टेलर ने अपने कम एज वाले एक रिश्ते को लेकर भी कुछ बातें बताईं जो काफी शॉकिंग थीं. उन्होंने शेयर किया था कि कैसे उनके एक्स बॉयफ्रेंड ने उनके साथ मारपीट की थी. नीति ने अपने डिवोर्स की खबरों को भी खारिज कर दिया. फिलहाल इस वक्त वो शो में सबसे मजबूत कंटेस्टेंट में से एक मानी जा रही हैं. चलिए देख लेते हैं उनके लुक्स.

Alliance: नीति टेलर मचा रहीं ‘अलायंस’ में धमाल, हर लुक होता है कमाल, देखें तस्वीरें

नीति टेलर का ये लुक काफी फ्लॉलेस है. उन्होंने ब्लश पिंक की शिफॉन साड़ी कैरी की है, जिसमें सीक्विनमिरर वर्क की डायगोनल डिटेलिंग दी गई है. स्ट्रैपलेस, स्वीटहार्टन नेकलाइन का एम्बेलिश्ड ब्लाउज उनके लुक को रिच और मॉडर्न बनाता है. साथ में स्टड, स्टेटमेंट बैंगल्स और रिंग से उनका लुक सोफेस्टिकेटेड बना है.

नीति टेलर का ये साड़ी लुक काफी क्लासी है. इस तरह का स्टाइल आप फेस्टिव ओकेजन या फिर वेडिंग सीजन के मौके पर रीक्रिएट कर सकती हैं. एक्ट्रेसन ने ब्लू कलर की रेडी  टु वियर साड़ी कैरी की है, जिसमें एम्बेलिश्ड डिटेलिंग दी गई है. एक्ट्रेस के ब्लाउज डिजाइन से लेकर हेयर स्टाइल तक से आइडिया लिया जा सकता है.

समर सीजन में डे आउट के लिए अगर आप सिंपल और देसी लुक क्रिएट करना पसंद करती हैं तो नीति टेलर के इस लुक से आइडिया लें. उन्होंने रेड कलर का फ्रॉक सूट कैरी किया है, जिसके टॉप में अंगरखा स्टाइल डिजाइन है. कुर्ती के साथ प्लाजो दिया गया है, इसे और भी ज्यादा कंफर्टेबल बनाता है.

नीति टेलर का ये लुक भी सोफेस्टिकेटेड है. उन्होंने वाइट कलर की कुर्ती के साथ फ्रिल डिटेलिंग का स्कर्ट कैरी किया है. साथ में कर्व हेमलाइन का एम्बेलिश्ड दुपट्टा लुक में रिचनेस एड करता है. नेकपीस से लेकर इयररिंग और हेयर स्टाइल तक, हर एक डिटेलिंग उनके इस सूट लुक के फेस्टिवल परफेक्ट बनाती है.

वेडिंग सीजन में अगर आपको लहंगा लुक क्रिएट करना है तो नीति टेलर के इस लुक सो आइडिया लें. उन्होंने पेस्टल कलर कॉम्बिनेशन का लहंगा चुना है. जिसमें रेशम की बारीक एम्ब्रॉयडरी की गई है. ब्लाउज में हैवी बर्क है तो वहीं दुपट्टा लाइट वेट रखा गया है. इस तरह से उनका पूरा लुक बैलेंस हो रहा है.

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply