Uncategorized

चिप्स का लालच देकर 8 साल की मासूम से दुष्कर्म, वारदात को अंजाम देने वाले 2 नाबालिग पुलिस की गिरफ्त में..

चिप्स का लालच देकर 8 साल की मासूम से दुष्कर्म, वारदात को अंजाम देने वाले 2 नाबालिग पुलिस की गिरफ्त में..

उत्तर प्रदेश के शामली जिले की पुलिस ने आठ साल की एक बच्ची से दुष्कर्म के आरोप में दो नाबालिग लड़कों को हिरासत में लिया गया है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी …

Shamli News : उत्तर प्रदेश के शामली जिले की पुलिस ने आठ साल की एक बच्ची से दुष्कर्म के आरोप में दो नाबालिग लड़कों को हिरासत में लिया गया है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी। पुलिस क्षेत्राधिकारी जितेंद्र सिंह ने बताया कि जिले के आदर्श मंडी थाना क्षेत्र में घर के पास खेल रही आठ साल की एक बच्ची को दो नाबालिग लड़कों ने चिप्स देने के बहाने एक सुनसान जगह पर बुलाया और उससे कथित रूप से दुष्कर्म किया। 

उन्होंने बताया कि इस मामले में दोनों आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) और यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम की सुसंगत धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर उन्हें हिरासत में ले लिया गया है। सिंह ने बताया कि बच्ची का मेडिकल कराया जा रहा है और मामले की जांच की जा रही है। 

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply