
Online Marriage Bureau Scam: मैट्रिमोनियल साइट वाले हाई-प्रोफाइल ठग ने ऐसे जीता था भरोसा; चंगुल में फंसाकर की दरिंदगी, फिर ऐंठे ₹41 लाख!
महाराष्ट्र के ठाणे जिले से ऑनलाइन मैरिज ब्यूरो के जरिए धोखाधड़ी, शादी और शारिरिक शोषण का मामला तेजी से तूल पकड़ रहा है. पीड़िता का आरोप है कि 38 वर्षीय युवक ने मैट्रिमोनियल प्लेटफॉर्म पर अपनी असली पहचाई छिपाई, खुद को हैसियत से ज्यादा अमीर और लायक बताकर अपनी बातों के जाल में फंसाया. शख्स ने महिला के तलाक के बावजूद उससे शादी करने का वादा और बच्चे को अपनाने की बात कही थी. इसी झांसे में लेकर पहले महिला के साथ दुष्कर्म किया और उससे 41.25 लाख रुपये ऐंठ लिए.
महिला से छिपाई थी अपनी असली पहचान
36 वर्षीय पीड़िता ने धोखेबाज के खिलाफ कोल्सेवाड़ी पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई और पुलिस को पूरे मामले की जानकारी की. महिला ने बताया कि वो तालकशुदा है और ठाणे के कल्याण पूर्व इलाके में अपने बच्चे के साथ अकेली रहती है. दूसरी शादी के लिए जीवनसाथी प्रोफाइल पर एक प्रोफाइल बनाई थी जहां उसकी मुलाकात 38 वर्षीय शख्स से हुई. युवक ने अपने आप को नंदुरबार निवासी एक धनी होटल व्यवसायी बताया. उसने अपनी शैक्षणिक योग्यता एक सिविल इंजीनियर के तौर पर पेश की.
बच्चे के जरिए जीता था महिला का दिल
पुलिस को पूरी वारदात बताते हुए महिला ने कहा कि मैट्रिमोनियल साइट पर उसने अपने तलाकशुदा होने की बात बताई थी. सबकुछ जानते-बूझते युवक ने महिला से शादी करने को तैयार हो गया. युवक महिलसा से बच्चे के बारे में भी बातें करता था और बच्चे को अपनाने तक का आश्वासन दे दिया. फर्जी होटल कारोबारी की बातों से महिला झांसे में आ गई और इसी बात का फायदा उठाकर शख्स ने नई मुंबई के पनवेल स्थित होटलों में तो कभी कल्याण स्थित महिला के घर में शारिरिक शोषण किया.
नकद, कार सबकुछ लेकर फरार
पीड़ित महिला ने स्थानीय थाने में शिकायत देकर बताया कि यह मामला सिर्फ धोखाधड़ी का नहीं है. धीरे-धीरे उसने महिला से उसकी प्राइवेट जानकारी जैसे- प्रॉपर्टी, बैंक बैलेंस आदि की खबर निकालनी चालू कर दी और काफी बार उसके साथ दुष्कर्म भी किया. उसने महिला को विश्वास में लेकर 41.25 लाख रुपये हड़पे. इतना ही नहीं, महिला के नाम पर रजिस्टर कार को फर्जी डोक्यूमेंट के दरिए बेच दिया और दूसरी गाड़ी को भी अपने कब्जे में ले लिया.
पुलिस को आरोपी की तलाश
पीड़िता की शिकायत पर कोल्सेवाड़ी पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है. पुलिस ने दुष्कर्म, धोखाधड़ी और जालसाजी के मामले में केस दर्ज किए हैं. पुलिस हर एंगल से मामले की जांच में जुट गई है और अनुमान है कि शातिर ने पहले भी महिलाओं को अपनी बातों में लेकर फंसाया होगा. आरोपी की तलाश के लिए डिजिटल साक्ष्य और पूछताछ के आधार पर कई इलाकों में लगातार छापेमारी की जा रही है.



