BusinessIndia

कैप्टन कूल का मास्टर स्ट्रोक! स्टार्टअप्स से लेकर बड़े ब्रांड्स तक, जानिए कहां-कहां फैला है धोनी का साम्राज्य

महेंद्र सिंह धोनी, एक ऐसा नाम जो सालों तक इंडियन क्रिकेट की सांसों के साथ चला. जिसने देश को कई खुशियों के पल दिए. साल 2007 का टी20 वर्ल्ड कप, साल 2011 का वनडे वर्ल्ड कप और उसके बाद 2013 में चैंपियन ट्रॉफी का खिताब. भारतीयों के लिए ये ऐसे कुछ नायाब पल हैं, जिन्हें सिर्फ देश के पूर्व भारतीय क्रिकेट कप्तान ने महेंद्र सिंह धोनी ने जिंदा किए. आज यानी 7 जुलाई को सिर्फ भारत देश ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में जहां जहां भी उनके फैन हैं धोनी के 45वें जन्मदिन का जश्न मना रहे हैं.

कैप्टन कूल का मास्टर स्ट्रोक! स्टार्टअप्स से लेकर बड़े ब्रांड्स तक, जानिए कहां-कहां फैला है धोनी का साम्राज्य

इस मौके पर आज उनके क्रिकेट स्किल नहीं बल्कि बिजनेस स्किल की चर्चा की जाएगी. कैसे खड़गपुर रेलवे स्टेशन पर टिकट कलेक्टर की नौकरी करने वाला धोनी पहले क्रिकेटर बना उसके बाद 1200 करोड़ की संपत्ति का मालिक. MS धोनी की नेटवर्थ इस बात की कहानी है कि अनुशासन, स्मार्ट डील्स और 18 साल की कंपाउंडिंग से क्या कुछ बनाया जा सकता है. उनकी IPL सैलरी, 30 से ज्यादा ब्रांड डील्स, करीब एक दर्जन कंपनियों में हिस्सेदारी, 7 एकड़ का फार्महाउस और करोड़ों की कीमत वाला गैराज—ये सब मिलकर उनकी कुल संपत्ति बनाते हैं. लेकिन जो चीज़ धोनी को बाकी सभी भारतीय क्रिकेटरों से अलग बनाती है, वह है उनका बिजनेस पोर्टफोलियो. आइए इसे विस्तार से समझने की कोशिश करते हैं…

MS धोनी का बिजनेस साम्राज्य और स्टार्टअप इक्विटी

ज्यादा भारतीय क्रिकेटर क्रिकेट और ब्रांड्स से कमाई करते हैं. धोनी बिजनेस की ओनरशिप से कमाई करते हैं. उनका बिजनेस पोर्टफोलियो उनकी नेटवर्थ की प्रोफाइल में सबसे बड़ा अंतर पैदा करने वाली चीज है.

कंपनीसेक्टररोल वेरिफाइड जानकारी
सेवनएथलीज़र, फुटवियरकोओनर, ब्रांड एंबेसडरFila ने जनवरी 2026 में €26.8M में 51% हिस्सेदारी खरीदी
धोनी एंटरटेनमेंटफ़िल्म, डिजिटल कंटेंटओनर 2019 में शुरू हुई, रीजनल फ़िल्में और वेब कंटेंट बनाती है
गरुड़ एयरोस्पेसड्रोन टेक्नोलॉजीइन्वेस्टर + ब्रांड एंबेसडर₹4 करोड़ के निवेश से 1.1% हिस्सेदारी
चेन्नईयन FCISL फ़ुटबॉलकोओनरISL फ़्रैंचाइज़ी, सटीक हिस्सेदारी सार्वजनिक नहीं की गई
7Ink ब्रूज क्राफ्ट बेवरेज, चॉकलेटकोफ़ाउंडर, इन्वेस्टरजर्सी नंबर 7 और हेलीकॉप्टर शॉट के नाम पर रखा गया नाम
ईमोटोरैडइलेक्ट्रिक साइकिलइन्वेस्टर + ब्रांड एंबेसडरइक्विटी हिस्सेदारी कन्फर्म
कार्स24यूज़्ड कार प्लेटफ़ॉर्मइन्वेस्टर + एंबेसडरनिवेश कन्फर्म, हिस्सेदारी का खुलासा नहीं
होटल माही रेजीडेंसीहॉस्पिटैलिटी, रांचीओनरझारखंड में एक ही लोकेशन पर होटल
MS धोनी ग्लोबल स्कूलएजुकेशन, बेंगलुरुफ़ाउंडरचल रहा स्कूल
धोनी फार्म्स ऑर्गेनिक खेती, रांचीओनर43एकड़ का फ़ार्म; 2026 में UAE को एक्सपोर्ट शुरू हुआ
स्पोर्ट्सफिट वर्ल्डजिम चेनकोओनरपूरे भारत में फ़िटनेस सेंटर
होमलेनहोम इंटीरियरइन्वेस्टरहिस्सेदारी का खुलासा नहीं
हाउस ऑफ़ बिरयानीक्लाउड किचनइन्वेस्टर + एंबेसडरमार्च 2026 में जुड़े

दो कंपनियों पर ज्यदा ध्यान देने की ज़रूरत है

Entrepreneur India के अनुसार, Garuda Aerospace ने अप्रैल 2025 में अपने सीरीज B राउंड में 250 मिलियन डॉलर के वैल्यूएशन पर 100 करोड़ रुपए जुटाए. इसकी IPO फाइलिंग चल रही है. अगर Garuda मामूली प्रीमियम पर भी लिस्ट होती है, तो धोनी की 1.1 फीसदी हिस्सेदारी 30 करोड़ रुपए से ज्यादा हो सकती है.

Fila के साथ Seven की डील ने एक अहम बात साबित की. जनवरी 2026 में, Fila ने 26.8 मिलियन यूरो में Seven में 51 फीसदी कंट्रोलिंग हिस्सेदारी खरीदने का काम पूरा किया. इससे पूरी कंपनी की वैल्यू 52 मिलियन यूरो से ज्यादा हो गई है और यह साबित होता है कि धोनी की पर्सनल इमेज के अलावा भी इस एथलीजर ब्रांड की बाजार में अच्छीखासी पकड़ है.

MS धोनी की रियल एस्टेट प्रॉपर्टीज

कैलाशपति फार्महाउस, रांची : धोनी का मुख्य घर रांची रिंग रोड पर ‘कैलाशपति’ नाम का 7 एकड़ का फार्महाउस है. इसे बनाने में तीन साल लगे और यह 2017 में बनकर तैयार हुआ. इसे बनाने में लगभग ₹6 करोड़ का खर्च आया. इसमें एक इनडोर स्टेडियम, स्विमिंग पूल, प्रोफेशनल जिम और क्रिकेट नेट प्रैक्टिस एरिया है. कांच की दीवारों वाली एक अलग बिल्डिंग में उनकी कार और बाइक का कलेक्शन रखा है. खूबसूरत लॉन, ऑर्गेनिक गार्डन और पालतू जानवरों के लिए जगह भी बनाई गई है. इस घर की अनुमानित की कीमत रिंग रोड पर जमीन की कीमतों के आधार पर 6 करोड़ से 10 करोड़ रुपए के बीच आंकी गई है.

अन्य कन्फर्म प्रॉपर्टीज

देहरादून का घर: कीमत लगभग ₹17.8 करोड़

मुंबई का अपार्टमेंट: प्रीमियम रेजिडेंशियल फ़्लैट

पुणे का पेंटहाउस: बैंगलोर हाईवे के पास, 20192020 के आसपास खरीदा गया

रांची के पास 43 एकड़ का ऑर्गेनिक फॉर्मलैंड

चार शहरों में प्रॉपर्टीज होने के बावजूद धोनी अपना ज्यादातर समय रांची में ही बिताते हैं. यह उनकी ज़मीन से जुड़े रहना, अपनी जिदगी को प्राइवेट रखना और लाइमलाइट से दूर आराम से रहना जैसी पर्सनैलिटी को दिखाता है.

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply