Nagpur Gold Jewellery Woman Thief Crime News: नागपुर में एक शातिर महिला ने खरीदारी के बहाने सराफा दुकान को निशाना बनाकर लाखों रुपये के सोने के जेवरात चोरी कर लिए। हैरानी की बात यह है कि महिला ने एकदो नहीं बल्कि लगातार 9 बार दुकान में आकर करीब 187 ग्राम सोने के आभूषण चोरी किए और किसी को भनक तक नहीं लगी।

जब दुकान के स्टॉक की जांच की गई तो जेवरात कम पाए गए। इसके बाद सीसीटीवी फुटेज खंगालने पर महिला की पूरी करतूत सामने आ गई। फिलहाल आरोपी महिला फरार है और पुलिस उसकी तलाश में जुटी है। यह घटना अजनी थाना क्षेत्र की है। पुलिस ने काशीनगर, रामेश्वरी रोड निवासी साहिल अनिलराव डुंबरे की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
खरीदारी के बहाने शुरू की चोरी
शिकायतकर्ता साहिल डुंबरे अपने पिता अनिलराव डुंबरे के साथ घर के पास स्थित ‘साहिल ज्वेलर्स’ नामक सराफा दुकान का संचालन करते हैं। पुलिस के अनुसार आरोपी महिला की पहचान मोनाली प्रमोद कावडकर, निवासी ब्रह्मनगर, नरसाला के रूप में हुई है।
बताया गया कि 23 मई को मोनाली पहली बार दुकान पर पहुंची और सोने की चेन देखने की इच्छा जताई। इसी दौरान महिला कर्मचारी का ध्यान भटकाकर उसने करीब 12 ग्राम वजन की सोने की चेन चुरा ली। पहली चोरी में सफल होने के बाद उसका हौसला बढ़ गया।
हर बार नया बहाना, हर बार सोने पर हाथ साफ
इसके बाद मोनाली बारबार दुकान पर अलगअलग आभूषण देखने और खरीदने के बहाने आने लगी। कभी मंगलसूत्र, कभी चेन तो कभी अन्य जेवर दिखाने को कहती। इस दौरान वह दुकानदार और कर्मचारियों को बातचीत में उलझाकर मौका मिलते ही सोने के जेवर गायब कर देती थी।
पुलिस के अनुसार महिला ने कुल 9 बार दुकान पर आकर लगभग 187 ग्राम सोने के जेवरात चोरी किए। 18 जून को वह आखिरी बार दुकान पर खरीदारी के बहाने पहुंची थी।
स्टॉक मिलान में खुला राज
कुछ दिन पहले साहिल डुंबरे ने दुकान में रखे आभूषणों का स्टॉक मिलान किया तो जेवरों की संख्या कम पाई गई। संदेह होने पर उन्होंने दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों की रिकॉर्डिंग खंगालनी शुरू की।
जांच के दौरान 18 जून की फुटेज में मोनाली चोरी करते हुए दिखाई दी। इसके बाद पुराने सीसीटीवी फुटेज भी देखे गए, जिनमें यह स्पष्ट हुआ कि महिला जबजब दुकान पर आई, तबतब वह सोने के कर ले गई।
पुलिस ने दर्ज किया मामला
पूरे मामले की जानकारी मिलने के बाद साहिल डुंबरे ने अजनी पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी महिला के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज कर लिया है। के आधार पर उसकी तलाश की जा रही है और जल्द गिरफ्तारी का दावा किया जा रहा है।



