IndiaUttar Pradesh

​गाड़ी रोकी, गाली-गलौच की… कासगंज में वारंटी को पकड़ने गई पुलिस टीम से अभद्रता, पांच पर FIR

Kasganj News: उत्तर प्रदेश में कासगंज जिले के ढोलना थाना क्षेत्र में वारंटी को गिरफ्तार कर थाने ले जा रही पुलिस टीम को रास्ते में रोककर गालीगलौज, मारपीट और अभद्रता करने का मामला सामने आया है. FIR के मुताबिक आरोपियों ने पुलिस की गाड़ी के आगे अपनी मोटरसाइकिल लगाकर रास्ता रोक दिया और पुलिसकर्मियों से भिड़ गए. वारंटी को जबरन छुड़ाने का प्रयास करते हुए पुलिस टीम को जान से मारने की धमकी तक दी गई.

​गाड़ी रोकी, गाली-गलौच की… कासगंज में वारंटी को पकड़ने गई पुलिस टीम से अभद्रता, पांच पर FIR

दरअसल, 5 सितंबर 2026 को थाना ढोलना पुलिस टीम शांति व्यवस्था बनाए रखने और संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की तलाश में क्षेत्र में चेकिंग कर रही थी. इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि थाना ढोलना के मुकदमे में वांछित वारंटी रामनाथ पुत्र नेपाल निवासी इझोना मोटरसाइकिल से अपने गांव की ओर जा रहा है.

वारंटी को पकड़ने गई थी पुलिस

सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने घेराबंदी कर वारंटी को पकड़ लिया. FIR के अनुसार, पुलिस वारंटी को हिरासत में लेकर थाने की ओर रवाना हुई. इसी दौरान उन्नई छिछोरा और नगला देवी के बीच बम्बे के पास चारपांच लोग मोटरसाइकिलों से पहुंचे और पुलिस वाहन के आगे अपनी बाइक लगाकर रास्ता रोक दिया.

आरोप है कि इसके बाद आरोपियों ने पुलिसकर्मियों के साथ गालीगलौज करते हुए हाथापाई शुरू कर दी. पुलिस की गाड़ी में बैठे वारंटी रामनाथ को जबरन नीचे उतारकर छुड़ाने का प्रयास किया गया. पुलिस टीम ने जब इसका विरोध किया तो आरोपियों ने धक्कामुक्की और मारपीट की तथा पुलिसकर्मियों को जान से मारने की धमकी भी दी.

पांच के खिलाफ FIR

पुलिस की तहरीर में सर्वेश कुमार, अखिलेश कुमार, टीटू यादव उर्फ अमित, धीरेंद्र कुमार, कैलाश, तेजपाल और राजेश को आरोपी बनाया गया है. मामले में सरकारी कार्य में बाधा डालने, पुलिसकर्मियों से गालीगलौज व मारपीट तथा जान से मारने की धमकी देने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया है.

सबसे बड़ा सवाल यह है कि जब पुलिस एक वारंटी को कानून के तहत गिरफ्तार कर ले जा रही थी, तो आखिर किसके इशारे पर रास्ते में पुलिस टीम को रोककर वारंटी को छुड़ाने की कोशिश की गई? अब पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और नामजद आरोपियों के खिलाफ आगे की कार्रवाई की जा रही है.

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply