Trending

Brain Health: कम नींद और लंबे वर्किंग आवर्स बना सकते हैं दिमाग को समय से पहले बूढ़ा, जानिए एक्सपर्ट्स के उपाय

Healthy Brain Tips: आप भी काम की वजह से अक्सर अधूरी नींद में उठ जाते हैं, कभी देर रात तक काम करते हैं तो कभी बिना रूके कई घंटे लैपटॉप के सामने डेडलाइन को पूरा करने की दौड़ में बैठे रहते हैं, तो आपको एक्सपर्ट की सलाह पर जरूर ध्यान देना चाहिए।

Brain Health: कम नींद और लंबे वर्किंग आवर्स बना सकते हैं दिमाग को समय से पहले बूढ़ा, जानिए एक्सपर्ट्स के उपाय

हम सभी अपनी फिजिकल हेल्थ पर तो ध्यान देते हैं, लेकिन ब्रेन और मेंटल हेल्थ के बारे में हम बात ही नहीं करते हैं या फिर उस पर उतना ध्यान नहीं देते हैं। वर्तमान में भागदौड़ से भरी जीवनशैली, लॉन्ग वर्किंग आवर, स्ट्रेस और अधूरी नींद हमारे दिमाग पर बुरा असर डाल सकते है और इसकी वजह से दिमाग वक्त से पहले ही बूढ़ा होने लगता है।

कम नींद, तनाव और काम के अनियमित घंटों का दिमाग पर असर

डेली लाइफ का अनियमित पैटर्न और भरपूर नींद न लेने से ब्रेन सेल्स की हेल्थ पर बहुत बुरा असर पड़ सकता है। लंबे समय तक नींद की कमी के कारण मेटाबॉलिक वेस्ट को हटाने, चीजों को याद रखने और मूड को कंट्रोल करने में दिक्कतें होने लगती है। इससे सोचनेसमझने की क्षमता कम होने लगती है।

ब्रेन हेल्थ

कम नींद से याददाश्त पर पड़ता है असर

अगर आपकी शिफ्ट अक्सर बदलती रहती है या काम के घंटे बहुत ज्यादा हैं या फिर आप कभी दिन में तो कभी रात में काम करते हैं, तो इसकी वजह से शरीर का सर्केडियन साइकिल डिस्टर्ब होने लगता है। जिसके परिणाम स्वरूप सोचनेसमझने की क्षमता, याददाश्त और एकाग्रता पर बुरा असर पड़ता है।

ब्रेन हेल्थ

खराब नींद से बढ़ता है ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस

जब खराब नींद और का तालमेल बिगड़ने जैसी चीजें एक साथ होती हैं, तो दिमाग में ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस और इंफ्लेमेशन बढ़ जाती है, इससे डिमेंशिया या फिर दिमाग से जुड़ी अन्य समस्याओं के बढ़ने का खतरा बढ़ जाता है।

अगर आप भी तनाव में हैं या लंबे समय तक काम करती हैं, अक्सर नींद पूरी नहीं होती है, तो आपको ये दिक्कतें महसूस हो सकती हैं। कई बार काम करने के बाद भी आपको ऐसा महसूस होगा जैसे आप कुछ भूल रही हैं।

ब्रेन हेल्थ

ब्रेन हेल्थ को सुधारने के लिए क्या करें

ब्रेन हेल्थ को सुधारने का सबसे अच्छा तरीका है योग, ध्यान और प्राणायाम। इसके साथ अपनी स्लीप साइकिल को सुधारें। काम के साथसाथ सेहत को प्राथमिकता दें। काम के प्रेशर को खुद पर हावी न होने दें। को बनाए रखने के लिए काम के बाद अपने पसंद की चीजों पर वक्त बिताएं। इसके लिए वॉकिंग, कुकिंग या फिर म्यूजिक सुनने जैसे उपाय आजमाएं जा सकते हैं।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply