Trending

Sonam Kapoor Fashion: 6 महीने में तैयार हुआ सोनम कपूर का पर्पल केप, वेडिंग फैशन के लिए बना परफेक्ट इंस्पिरेशन

Sonam Kapoor Royal Ethnic Fashion Look: बॉलीवुड अभिनेत्री सोनम कपूर एक बार फिर अपने शानदार फैशन सेंस को लेकर चर्चा में हैं। इस बार उन्होंने अंशुला कपूर और रोहन ठक्कर की शादी में रॉयल लुक कैरी किया। इस लुक पर सबकी निगाहें थम गई।

Sonam Kapoor Fashion: 6 महीने में तैयार हुआ सोनम कपूर का पर्पल केप, वेडिंग फैशन के लिए बना परफेक्ट इंस्पिरेशन

सोनम ने कुर्ता सेट के साथ पर्पल कलर का केप पहना था, जिसे बनाने में तकरीबन 6 माह का समय लगा था। अपनी बोल्ड और बेहद अलग स्टाइल के लिए जानी जाने वाली सोनम के इस केप को डिजाइनर अनामिका खन्ना ने डिजाइन किया था।

6 महीने में तैयार हुआ रॉयल पर्पल केप

मिंट ग्रीन सिल्क से बने इस कुर्ता सेट पर नेकलाइन, स्लीव्स और हेमलाइन पर बेहद बारीक कढ़ाई की गई थी, जिसने उनके लुक को रॉयल बना दिया। ट्रेडिशनल दुपट्टे की जगह अभिनेत्री ने खूबसूरत केप को लिया, जिस पर बारीक जरदोजी की कढ़ाई की गई ती।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Sonam A Kapoor  

ज्वेलरी ने लगाया लुक में चार चांद

सोनम कपूर हमेशा अपने आउटफिट्स के साथ हैवी ज्वेलरी या फिर लेयरिंग में नेकपीसेज पहने हुए दिखती हैं। इस मिंट ग्रीन कुर्ता और पर्पल केप के साथ उन्होंने लेयर्ड एमराल्ड बीड नेकलेस, स्टेटमेंट कुंदन और पोल्की नेकपीस पहना, इसके बीच में नीले रंग का स्टोन लगा हुआ था। इसके साथ मैचिंग मांग टीका और हेवी झूमर ईयररिंग्स से सोनम ने अपना लुक कंप्लीट किया था।

मिनिमल मेकअप

मेकअप के लिए सोनम ने अपने सिग्नेचर स्टाइल को ही कैरी किया। सेंटरपार्टेड , ग्लोइंग स्किन, लाइट आई मेकअप और न्यूड लिप्स से उनका लुक बैलेंस था। उनकी आउटफिट उनके पूरे लुक का लाइमलाइट रहा।

सोनम कपूर फैशन

जड़ाऊ मिनी बैग

इस लुक को कंप्लीट करने के लिए उन्होंने हैंडक्राफ्टेड, सेमीप्रेशियस स्टोन, कुंदन, ग्लास बीड्स, बैरोक पर्ल्स और फ्रेंच वायर वर्क से सजा बैग पेयर किया था।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Sonam A Kapoor  

इससे पहले मेहंदी के फंक्शन में भी सोनम ने ओवरसाइज्ड नूर बाग शर्ट और चिड़िया बूटी वाली धोती स्कर्ट पहनी थी। इसके साथ दो रंगों का ब्लू स्लेटी व एमरल्ड ग्रीन कलर का दुपट्टा पेयर किया। सोनम हर बार अपने फैशन सेंस से सरप्राइज कर देती हैं। उनका हर स्टाइल बन जाता है।

सोनम के ये दोनों ही स्टाइल आने वाली शादियों के लिए लड़कियों के बीच फैशन ट्रेंड बनने वाला है।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply