
FCI मैनेजर कृष्ण कुमार की आत्महत्या के मामले में आखिरकार उनकी पत्नी नेहा प्रकाश को गिरफ्तार कर लिया गया है. गिरफ्तारी जांच के दौरान जुटाए गए साक्ष्यों और मामले में दर्ज आरोपों के आधार पर की गई है.
पत्नी के प्रताड़ित करने पर युवक ने की खुदकुशी
प्रयागराज में एक और खुदकुशी से जुड़ा मामला सामने आया है. FCI मैनेजर कृष्ण कुमार की आत्महत्या के मामले में आखिरकार उनकी पत्नी नेहा प्रकाश को गिरफ्तार कर लिया गया है. गिरफ्तारी जांच के दौरान जुटाए गए साक्ष्यों और मामले में दर्ज आरोपों के आधार पर की गई है. पुलिस अब उनसे पूछताछ कर रही है और मामले के अन्य पहलुओं की भी जांच जारी है. मामले में अदालत में आरोप सिद्ध होना अभी बाकी है और आगे की कानूनी प्रक्रिया के अनुसार निर्णय होगा.
आखिर क्या कारण है, इस कदर लोग मौत की आगोश में जिंदगी का सौदा कर रहे है. इतना आसान तो नहीं मौत से रिश्ता जोड़ना. और वो भी तब जब जिंदगी को खत्म करने वाला उसका हमसफर हो. चलिए जानते हैं. आखिर क्या कारण है, युवक की खुदकुशी का.
खुदकुशी के लिए उकसाने पर पत्नी की गिरफ्तारी
जानकारी के अनुसार, कैंट पुलिस सोमवार को आरोपित नेहा निवासी मैसूर, कर्नाटक की गिरफ्तारी की. आरोपित महिला पर कृष्ण कुमार को परेशान करने और आत्महत्या के लिए उत्प्रेरित करने का आरोप है. पत्नी ने इस कदर कृष्ण कुमार को प्रताड़ित किया कि उसने मौत को गले से लगा लिया.
पटना के निवासी थे कृष्ण कुमार
बिहार के पटना, पाटलिपुत्र निवसी कृष्ण कुमार यहां एफसीआइ में मैनेजर के पद पर कार्यरत थे. कैंट क्षेत्र में रहकर कटरा में ड्यूटी करते थे. उन्होंने मैसूर निवासी नेहा से कई साल पहले प्रेम विवाह किया था. लेकिन शायद प्रेम तो कभी था ही नहीं. इसका खामियाजा कृष्ण कुमार को भुगतना पड़ा. जब प्रेम विवाह में प्रेम न रहें तो विवाह कैसा.
मई 2026 में कृष्ण कुमार ने की थी खुदकशी
मई 2026 में कृष्ण कुमार ने खुदकशी कर ली थी. घटना के बाद कृष्ण कुमार के पिता रामबहादुर महतो ने कैंट थाने में नेहा प्रकाश, विंदुवाला सिन्हा, सत्य प्रकाश और श्रेया प्रकाश के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था. आरोप लगाया कि नेहा प्रकाश वीडियो कॉल और वायस कॉल पर कृष्ण कुमार को परेशान करती थी. फिलहाल थाना प्रभारी कैंट अमरनाथ राय का कहना है कि मुकदमे में वांछित अभियुक्ता नेहा प्रकाश को गिरफ्तार करते हुए कोर्ट के सामने पेश किया गया है।



