CRPF Amarnath Yatra Road Accident: श्रीनगर के नौगाम इलाके में अमरनाथ यात्रा ड्यूटी पर तैनात सीआरपीएफ के तीन जवान सड़क हादसे में घायल हो गए। जम्मूकश्मीर पुलिस के अनुसार, तिंगन बाईपास के पास एक तेज रफ्तार वाहन ने जवानों की गाड़ी को टक्कर मार दी। हादसे के तुरंत बाद पुलिस ने आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लिया और घायलों को नौगाम स्थित उजाला सिग्नस अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनका इलाज जारी है।

घटना के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गौरतलब है कि अमरनाथ यात्रा के दौरान सीआरपीएफ और जम्मूकश्मीर पुलिस हाईवे से लेकर बेस कैंप और ट्रांजिट कैंप तक सुरक्षा व्यवस्था संभालते हैं। इससे पहले भी सोनमर्ग में एक वाहन दुर्घटना में सीआरपीएफ के सात जवान घायल हुए थे। लगातार हो रही ऐसी घटनाओं के बीच यात्रा मार्ग पर सुरक्षा और यातायात प्रबंधन को लेकर प्रशासन की सतर्कता और बढ़ा दी गई है।
नौगाम इलाके मे तैनात थे जवान
अमरनाथ यात्रा के लिए नौगाम इलाके में तिंगन बाईपास के पास सेंट्रल रिजर्व पुलिस फोर्स के जवानों को तैनात किया गया था। घायल पैरामिलिट्री जवान फोर्स की 148वीं बटालियन की डी कंपनी के थे।
आरोपी चालक गिरफ्तार, पुलिस ने शुरू की जांच
पुलिस अधिकारी ने बताया कि घटना में शामिल ड्राइवर को हादसे के तुरंत बाद गिरफ्तार कर लिया गया। उन्होंने कहा कि घायल जवानों को तुरंत नौगाम के उजाला सिग्नस हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच जारी है।
सोनमर्ग हादसे के बाद ,सड़क दुर्गघटना ने बढ़ाई चिंता
पिछले हफ्ते ही, गांदरबल जिले के सोनमर्ग इलाके में एक टनल के पास सीआरपीएफ के सात जवान घायल हो गए थे, जब ड्राइवर का गाड़ी से कंट्रोल हट गया और गाड़ी सड़क से फिसल गई। सीआरपीएफ जवानों को मौके पर ही फर्स्ट एड दिया गया। सीआरपीएफ के सुरक्षित और सुचारू संचालन के लिए जम्मूश्रीनगर नेशनल हाईवे पर सुरक्षा का इंतजाम करती है।
अमरनाथ यात्रा की सुरक्षा में तैनात थे CRPF के जवान
अमरनाथ यात्रा से पहले, इसने एनएच44 पर यात्रा करने वाले तीर्थयात्रियों की सुरक्षा के लिए एक मजबूत सुरक्षा योजना लागू की है। , जम्मूकश्मीर पुलिस के साथ मिलकर जम्मू से लेकर बालटाल और पहलगाम के दो बेस कैंप तक और साथ ही दक्षिण कश्मीर में मीरबाजार और उत्तर कश्मीर में सैदपोरा और मानिगाम के ट्रांजिट कैंपों में भी सुरक्षा का इंतजाम करती है।



