India

IND vs ENG: 3 मैचों की वनडे सीरीज के लिए इंग्लैंड ने किया अपनी टीम का ऐलान, 506 दिन बाद इस खिलाड़ी की हुई वापसी

मौजूदा समय में भारत और इंग्लैंड क्रिकेट टीम के बीच 5 मैचों की T20 सीरीज खेली जा रही है। इस सीरीज में भारतीय टीम ने अभी एक भी मैच में जीत हासिल नहीं कि है। इस सीरीज के समाप्त होने के बाद दोनों टीमों के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज खेली जाने वाली है। जिसे भारत के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए टीम का ऐलान कर दिया गया है।

IND vs ENG: 3 मैचों की वनडे सीरीज के लिए इंग्लैंड ने किया अपनी टीम का ऐलान, 506 दिन बाद इस खिलाड़ी की हुई वापसी

इस टीम में 506 दिनों टीम से दूर रहने वाले गेंदबाज की टीम में वापसी कराई गई है। तो आइए आपको भी टीम में शामिल होने वाले खिलाड़ियों के बारे में जानकारी देते हैं। बताते है कि बोर्ड ने किनकिन खिलाड़ियों को वनडे सीरीज के लिए टीम में शामिल किया है।

IND vs ENG: यह खिलाड़ी कर सकता है टीम के लिए डेब्यू

IND vs ENG के बीच होने वाले वनडे सीरीज के लिए इंग्लैंड बोर्ड ने हाल ही में जिस 16 सदस्यीय टीम का ऐलान किया है, उसमें 22 वर्षीय स्पिन ऑलराउंडर खिलाड़ी जेम्स कोल को टीम में खेलने के लिए मौका दिया गया है। इसी के साथ ही इंग्लैंड बोर्ड जॉश टंग को भी इस सीरीज में टीम के लिए डेब्यू करने का मौका देने वाला है।

बता दें कि जॉश पहले भी इंग्लैंड टीम का हिस्सा वनडे सीरीज में टीम का हिस्सा रह चुके हैं, लेकिन अभी तक उन्हें डेब्यू करने का मौका नहीं दिया गया था। कयास लगाया जा रहा है कि भारत के खिलाफ खिलाड़ी को डेब्यू करने का मौका दिया जा सकता है।

IND vs ENG: 506 दिन बाद इस खिलाड़ी की टीम में वापसी

इंग्लैंड क्रिकेट टीम में 506 दिन बाद जिस खिलाड़ी की टीम में वापसी कराई जाने वाली है वह कोई और नहीं बल्कि गस एटकिंसन है। जिन्होंने इंग्लैंड के लिए आखिरी बार 12 फरवरी 2025 को अपना आखिरी वनडे मैच खेला था जिसके बाद अब वह फिर से इंग्लैंड के लिए वनडे में प्रदर्शन दिखाते हुए नजर आने वाले हैं।

इसी के साथ ही साकिब महमूद की भी टीम में वापसी कराई जा चुकी है जो कि बीते 306 दिनों से टीम का हिस्सा नहीं थे। जानकारी के लिए बता दें कि गस ने अभी तक इंग्लैंड के लिए कुल 11 ODI मैच खेले है जिसमें खिलाड़ी ने अपने खाते में कुल 13 विकेट किए हैं वही साकिब महमूद ने 17 ODI मैचों में 25 विकेट चटकाएं हैं।

IND vs ENG: भारत के खिलाफ ODI सीरीज में इंग्लैंड टीम

भारत के खिलाफ 3 मैचों की ODI सीरीज में इंग्लैंड क्रिकेट टीम की बात करें तो उसमें हैरी ब्रूक , रेहान अहमद, जोफ्रा आर्चर, गस एटकिंसन, टॉम बैंटन, जैकब बेथेल, जोस बटलर, जोम्स कोल्स, सैम करन, लियाम डॉसन, बेन डकेट, विल जैक्स, साकिब महमूद, आदित राशिद, जो रुट, जोश टंग जैसे खिलाड़ियों को शामिल किया गया है।

 

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply