IndiaUttar Pradesh

ग्रेटर नोएडा में 21वीं मंजिल से गिरकर युवक की मौत, इंटरव्यू में फेल होने के बाद उठाया ये कदम!

Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा के सूरजपुर थाना क्षेत्र स्थित पैरामाउंट गोल्फ फॉरेस्ट सोसाइटी में बुधवार शाम एक दर्दनाक घटना सामने आई. यहां 28 वर्षीय युवक ने 21वीं मंजिल से छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली. ऊंचाई से गिरने के कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी है. फिलहाल घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है.

ग्रेटर नोएडा में 21वीं मंजिल से गिरकर युवक की मौत, इंटरव्यू में फेल होने के बाद उठाया ये कदम!

21वीं मंजिल से छलांग लगाने से मचा हड़कंप

पुलिस के अनुसार, मृतक युवक की पहचान वेदांत के रूप में हुई है. शुरुआती जांच में सामने आया है कि वह सोसाइटी में एक स्टे रूम लेने के बाद 21वीं मंजिल पर पहुंचा और वहां से छलांग लगा दी. वह सोसाइटी के रिसेप्शन पोस्ट के ऊपर गिरा. तेज आवाज सुनकर सोसाइटी के निवासी और सुरक्षा कर्मचारी मौके पर पहुंचे तथा तुरंत पुलिस को सूचना दी. हालांकि तब तक युवक की मौत हो चुकी थी.

ये भी पढे़ं

इंटरव्यू में रिजेक्ट होने के बाद उठाया कदम?

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, मृतक की बहन ने पूछताछ में बताया कि वेदांत बुधवार सुबह घर से यह कहकर निकला था कि वह नोएडा सेक्टर16 स्थित एक निजी आईटी कंपनी में इंटरव्यू देने जा रहा है. दोपहर में उसकी बहन से फोन पर बात हुई, जिसमें उसने बताया कि वह इंटरव्यू में चयनित नहीं हो सका है. उसने शाम तक घर लौटने की बात भी कही थी.

पुलिस को आशंका है कि इंटरव्यू में असफल होने के बाद युवक मानसिक रूप से परेशान हो गया और उसने यह कदम उठा लिया. हालांकि पुलिस का कहना है कि अभी आत्महत्या के पीछे की वास्तविक वजह की पुष्टि नहीं हुई है और सभी पहलुओं से जांच की जा रही है.

मोबाइल की जांच और फॉरेंसिक टीम जुटी

पुलिस ने बताया कि जिस कमरे में युवक रुका था, वहां से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है. घटनास्थल पर फॉरेंसिक टीम को बुलाकर साक्ष्य जुटाए गए हैं. मृतक का मोबाइल फोन भी कब्जे में ले लिया गया है, जिसकी जांच की जा रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि घटना से पहले उसने आखिरी बार किससे बातचीत की थी या कोई संदेश भेजा था. पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट, फॉरेंसिक जांच और मोबाइल से मिलने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी. मामले की जांच जारी है.

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply