BusinessIndia

टिकट नहीं है जेब में, फिर भी नहीं रुकेगी यात्रा! जानिए रेलवे का नया नियम

अगर आपने रेलवे काउंटर से ट्रेन का रिजर्व टिकट खरीदा है और गलती से उसे घर पर ही छोड़ आए हैं, तो घबराने की जरूरत नहीं है. ऐसी स्थिति में भी भारतीय रेलवे आपको यात्रा जारी रखने की अनुमति दे सकता है, बशर्ते आपके टिकट का आधिकारिक सत्यापन हो जाए.

टिकट नहीं है जेब में, फिर भी नहीं रुकेगी यात्रा! जानिए रेलवे का नया नियम

कैसे मिलेगी मदद?

अगर आप यात्रा के दौरान महसूस करें कि आपका काउंटर टिकट घर पर रह गया है, तो आपके परिवार का कोई सदस्य या अधिकृत व्यक्ति उस मूल टिकट को आपके बोर्डिंग स्टेशन के स्टेशन मास्टर के पास जमा कर सकता है.

स्टेशन मास्टर टिकट की जांच करने के बाद ट्रेन के अगले स्टेशनों को आधिकारिक संदेश भेजेंगे. इसके आधार पर ट्रेन में मौजूद रेलवे अधिकारी आपकी टिकट की पुष्टि कर सकेंगे और नियमों के अनुसार आपको यात्रा जारी रखने की अनुमति मिल सकती है.

ऑनलाइन टिकट वालों पर लागू नहीं होगा नियम

यह सुविधा सिर्फ उन यात्रियों के लिए है, जिन्होंने रेलवे रिजर्वेशन सिस्टम काउंटर से कागजी टिकट खरीदा है.अगर आपने IRCTC की वेबसाइट या मोबाइल ऐप से ईटिकट बुक किया है, तो यह नियम आपके लिए लागू नहीं होगा. ईटिकट की जांच डिजिटल तरीके से की जाती है, इसलिए उसके लिए अलग व्यवस्था पहले से मौजूद है.

टिकट भूल जाएं तो क्या करें?

अगर यात्रा के दौरान पता चले कि आपका काउंटर टिकट घर पर रह गया है, तो तुरंत ये कदम उठाएं.सबसे पहले ट्रेन में मौजूद टीटीई को इसकी जानकारी दें. अपने घर पर किसी परिवार के सदस्य या अधिकृत व्यक्ति को फोन करके मूल टिकट स्टेशन मास्टर के पास पहुंचाने के लिए कहें.

स्टेशन मास्टर टिकट का सत्यापन करने के बाद संबंधित रेलवे अधिकारियों को सूचना भेजेंगे, जिससे आपकी यात्रा नियमों के तहत जारी रह सके. रेलवे का यह नियम उन यात्रियों के लिए राहत है, जिन्होंने सही तरीके से टिकट खरीदा है लेकिन गलती से उसे साथ लाना भूल गए हैं.

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply