Amravati Rajapeth Police Raid Sex Racket: अमरावती जिले में राजापेठ पुलिस ने सामरा नगर क्षेत्र में चल रहे कथित देह व्यापार के एक अड्डे का भंडाफोड़ करते हुए बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने मौके से एक पुरुष और एक महिला को गिरफ्तार किया, जबकि पश्चिम बंगाल और मध्य प्रदेश की तीन महिलाओं को मुक्त कराया। पुलिस अब इस पूरे नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है।

पुलिस के अनुसार, राजापेठ थाना प्रभारी संदीप चव्हाण को गुप्त सूचना मिली थी कि थाना क्षेत्र के सामरा नगर स्थित एक फ्लैट में कथित तौर पर देह व्यापार संचालित किया जा रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने योजनाबद्ध तरीके से छापा मारा।
छापे में दो आरोपी गिरफ्तार
पुलिस ने छापेमारी के दौरान फ्लैट से कथित तौर पर देह व्यापार का संचालन करने वाले एक पुरुष और एक महिला को हिरासत में लिया। दोनों के खिलाफ संबंधित कानूनी धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।
तीन महिलाओं को कराया मुक्त
कार्रवाई के दौरान पुलिस ने और मध्य प्रदेश की तीन महिलाओं को वहां से मुक्त कराया। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि महिलाओं को दूसरे राज्यों से लाकर इस अवैध गतिविधि में लगाया जा रहा था। पुलिस ने मुक्त कराई गई महिलाओं की सुरक्षा और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है।
नेटवर्क की जांच में जुटी पुलिस
राजापेठ पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि इस कथित से जुड़े लोगों का नेटवर्क कितना बड़ा है और क्या इसके तार अन्य राज्यों या अमरावती शहर के अन्य इलाकों से भी जुड़े हैं। पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है।



