
लखनऊ, अमृत विचार: फ्रेंड्स ऑफ यूपी की ओर से रविवार को हजरतगंज स्थित एसेंस बैंक्वेट में ‘यूपी डायलॉग’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें 100 से अधिक युवा वॉलंटियर्स ने हिस्सा लिया। ‘उत्तर प्रदेश का एक दशक’ थीम पर प्रदेश में पिछले दस वर्षों में हुए बदलाव और भविष्य के विकास की दिशा पर चर्चा हुई।
अर्थशास्त्र के प्रोफेसर एमके अग्रवाल, प्रोफेसर अमित कुशवाह और पॉलिटिकल एनालिस्ट शशांक शेखर सिंह ने अर्थव्यवस्था, रोजगार, विकास और सामाजिक योजनाओं पर विचार रखे। युवाओं ने सवाल पूछने के साथ प्रदेश के भविष्य को लेकर सुझाव भी दिए।
प्रो. एमके अग्रवाल ने कहा कि पिछले पांच वर्षों में प्रदेश की जीडीपी में लगातार दो अंकों की वृद्धि हुई है। उन्होंने बताया कि एक्सप्रेसवे की संख्या एक से बढ़कर दस हो गई है और निर्यात में भी वृद्धि हुई है।
शशांक शेखर सिंह ने कहा कि 2017 में प्रदेश की प्रति व्यक्ति आय करीब 52 हजार रुपये थी, जो 2026 में बढ़कर करीब 1.20 लाख रुपये हो गई है। उन्होंने बताया कि जनजातीय समाज के 65 गांवों में लोगों को जमीन का मालिकाना हक दिया गया है। वक्ताओं ने प्रदेश के विकास में युवाओं की भागीदारी को अहम बताया।
ः


