Shreyas Iyer: भारत और इंग्लैंड के बीच 5 मैचों की टी20 सीरीज चल रही है. भारतीय टीम ने आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 का ख़िताब जीतने के बाद अपनी टीम में काफी बदलाव किए हैं. भारतीय कोच गौतम गंभीर और मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर ने सूर्यकुमार यादव को हटाकर श्रेयस अय्यर को टीम इंडिया का कप्तान बना दिया है.
भारतीय टीम के कप्तान श्रेयस अय्यर की कप्तानी में भारतीय टीम लगातार 2 सीरीज हार चुकी है, टीम इंडिया को अब तक लगातार 5 मैचों में हार का सामना करना पड़ा है. लगातार 2 सीरीज हार के बाद भारतीय टीम के कप्तान श्रेयस अय्यर और कोच गौतम गंभीर के बीच तीखी बहस देखने को मिला है.
भारतीय कोच गौतम गंभीर और कप्तान Shreyas Iyer के बीच हुई बहस?
ब्रिस्टल में चौथा मैच हारने के बाद भारतीय टीम के कप्तान श्रेयस अय्यर और कोच गौतम गंभीर के बीच बातचीत हुई, इस दौरान गौतम गंभीर ही बोलते दिखाई दिए. कप्तान श्रेयस अय्यर चुपचाप उनकी बात सुनते रहे. इस दौरान बैटिंग कोच सितांशु कोटक भी उनके पास बैठे थे.
Shreyas Iyer and Gautam Gambhir look disappointed after India’s series defeat to England.
#ENGvIND #T20Is #ShreyasIyer #T20Cricket #T20ISeries pic.twitter.com/kr8v42FuVY
— SportsViz July 10, 2026
टीम इंडिया के डगआउट में भारतीय टीम के कोच गौतम गंभीर इस दौरान काफी कुछ कहते सुनाई दिए. वहीं कप्तान श्रेयस अय्यर सबकुछ चुपचाप सुनते रहे और पानी पीते रहे. काफी देर बाद उन्होंने हाथ से इशारा करते हुए कुछ कहा. फिर वे चुप हो गए.
बतौर बल्लेबाज हिट लेकिन बतौर कप्तान फ्लॉप रहे हैं Shreyas Iyer
श्रेयस अय्यर ने अब तक लगातार टॉस जीता है, लेकिन एक भी मैच नही जीत सके हैं. श्रेयस अय्यर ने बतौर बल्लेबाज 2 अर्द्धशतक लगाया है, लेकिन अब तक उन्हें जीत नही मिल सकी है. श्रेयस अय्यर ने इंग्लैंड के खिलाफ चौथे टी20 मैच में 80 रन बनाए, लेकिन पूरी टीम इंडिया सिर्फ 158 रन ही बना सकी.
भारत के 159 रनों के लक्ष्य को इंग्लैंड की टीम ने फिल साल्ट और कप्तान हैरी ब्रूक की बदौलत 13.5 ओवरों में ही हासिल कर लिया. ऐसे में इंग्लैंड ने भारत से 30 से सीरीज जीत ली है.





