Trending

Monsoon Tips: बारिश में गुड़, चीनी और नमक को ऐसे करें स्टोर, सीलन से रहेंगे पूरी तरह सुरक्षित

Kitchen storage Tips For Monsoon: मानसून का मौसम शुरू होते ही वातावरण में ताजगी और उमस महसूस होने लगती है। वैसे तो बारिश चिलचिलाती गर्मी से राहत देता है, लेकिन साथ ही कई समस्याएं भी लेकर आता है, जैसे सीलन।

Monsoon Tips: बारिश में गुड़, चीनी और नमक को ऐसे करें स्टोर, सीलन से रहेंगे पूरी तरह सुरक्षित

अकसर, रोज इस्तेमाल किए जाने वाले नमक, शक्कर और गुड़ में सीलन हो जाती है। सुनने में यह भले ही छोटी परेशानी लगे, लेकिन नमी के कारण इनमें घांठ बन जाते हैं या फरि पिघल जाते हैं या कई बार पानी बन जाते हैं। साथ ही इससे अजीब तरह की दुर्गंध भी आने लगती है, जिससे कभीकभी इसे फेंकने की नौबत भी आ जाती है।

ऐसी बर्बादी से बचने के लिए हम यहां कुछ तरीके बता रहे हैं, जिसकी मदद से आप मानसून में को आसानी से नमी से बचाकर फ्रेश रख सकते हैं।

गुड़ को स्टोर करने का तरीका

गुड़ को हमेशा कांच, स्टील या फूडग्रेड प्लास्टिक के एयरटाइट डिब्बे में रखें। इससे बाहरी नमी अंदर नहीं जाएगी और गुड़ लंबे समय तक सुरक्षित रहेगा। इसे गरम जगहों पर न रखें। पूरा बड़ा गुड़ रखने की बजाय उसे छोटे टुकड़ों में काटकर रखें। को एयरटाइट पैकिंग में फ्रिज में भी रखा जा सकता है।

किचन स्टोरेज

नमक और चीनी को सीलन से बचाने के उपाय

  • लौंग नमी को रोकने में बहुत मददगार होता है। ऐसे में बारिश के दिनों में नमक और शक्कर के डिब्बों में कुछ लौंग के दाने रखने से आप इसमें होने वाली नमी को रोक सकते हैं। साथ ही लौंग नमक और चीनी में पहले से ही मौजूद सीलन को भी दूर करने में कारगर होता है।
  • एक पतले मलमल के कपड़े में चावल को बांधकर भी नमक और शक्कर के डिब्बे में डालने से सीलन से बचाव हो सकता है।
  • राजमा से भी नमी को दूर किया जा सकता है। मुट्ठी भर सूखे राजमा को एक छोटे मलमल के कपड़े में बांधकर नमक और चीनी के कंटेनर में डाल दें। ऐसा करने से नमक और शक्कर उमस के मौसम में भी सूखे और फ्रेश रहेंगे।

इन बातों का भी रखें ख्याल

  • इसके अलावा इन चीजों को एयर टाइट कंटेनर में स्टोर करना चाहिए।
  • गैस या सिंक के आसपास या किसी गरम जगह पर नमक, चीनी व गुड़ को स्टोर न करें।
  • अगर इन सबके बावजूद इनमें से बदबू आ रही हो या फफूंद दिखे, तो इसे तुरंत फेंक देना चाहिए।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply