BiharIndiaTrending

झारखंड में 47 लाख मतदाता अनमैप्ड, चुनाव आयोग ने जारी की महत्वपूर्ण सूची

 रांची
 राज्य में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण के दौरान राज्य के कुल 2,17,27,827 मतदाताओं में से 47,35,409 अभी भी अनमैप्ड हैं। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार ने गुरुवार को बताया कि इन अनमैप्ड मतदाताओं की सूची सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों को उपलब्ध करा दी गई है और आम जनता के लिए भी इसे वेबसाइट पर जारी कर दिया गया है।

झारखंड में 47 लाख मतदाता अनमैप्ड, चुनाव आयोग ने जारी की महत्वपूर्ण सूची

के.रवि कुमार ने स्पष्ट निर्देश दिया कि जिन मतदाताओं की मैपिंग पिछले एसआइआर से हो चुकी है उन्हें कोई अन्य दस्तावेज जमा करने की आवश्यकता नहीं होगी। केवल अनमैप्ड मतदाताओं को ही अपने नए इन्यूमरेशन फार्म में पिछले एसआइआर से मैपिंग का विवरण अनिवार्य रूप से भरना होगा।

सबसे अहम बात यह है कि पिछले एसआइआर की मतदाता सूची को सुपीरियर डाक्यूमेंट माना गया है। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने बताया कि एसआइआर की प्रक्रिया तेज गति से चल रही है।

पिछले 10 दिनों में ही बूथ लेवल अधिकारियों ने राज्य के 66.25 प्रतिशत मतदाताओं तक घरघर पहुंचकर इन्यूमरेशन फार्म उपलब्ध करा दिया है। इस अभियान में मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों द्वारा नियुक्त बूथ लेवल एजेंट भी सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

मतदाता सूची में अपना नाम और मैपिंग स्टेटस कैसे जांचें?
यदि आप झारखंड के मतदाता हैं और अपना स्टेटस चेक करना चाहते हैं, तो इन आसान तरीकों का उपयोग कर सकते हैं:

    आधिकारिक वेबसाइट: मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी , झारखंड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अनमैप्ड मतदाताओं की सूची में अपना नाम देख सकते हैं।
    Voter Helpline App: एंड्रॉइड या आईओएस ऐप के जरिए भी अपने वोटर कार्ड की स्थिति जांची जा सकती है।
    टोलफ्री नंबर: किसी भी प्रकार की असुविधा या जानकारी के लिए चुनाव आयोग के हेल्पलाइन नंबर 1950 पर संपर्क कर सकते हैं।

अनमैप्ड मतदाताओं को अब क्या करना होगा?
यदि आपका नाम अनमैप्ड सूची में है, तो घबराने की जरूरत नहीं है।

    जब बीएलओ आपके घर इन्यूमरेशन फॉर्म लेकर आएं, तो उसमें अपनी पिछली मतदाता सूची का विवरण और आवश्यक दस्तावेज अनिवार्य रूप से भरें।
    चूंकि पिछले एसआइआर को ‘सुपीरियर डॉक्यूमेंट’ माना गया है, इसलिए पुराना सही विवरण देने मात्र से ही आपकी मैपिंग आसानी से दुरुस्त हो जाएगी।

 

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply