BiharIndiaTrending

झारखंड शिक्षा रैंकिंग में सुधार, पूर्वी सिंहभूम फिर बना राज्य का टॉपर

 रांची
 केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय द्वारा स्कूली शिक्षा से संबंधित जिलों के लिए जारी परफार्मेंस ग्रेडिंग इंडेक्स की 202526 की रैंकिंग में पूर्वी सिंहभूम जिला शीर्ष पर बरकरार है।

झारखंड शिक्षा रैंकिंग में सुधार, पूर्वी सिंहभूम फिर बना राज्य का टॉपर

वहीं, राज्य के चार जिलों देवघर, सरायकेला खरसावां, रामगढ़ तथा साहिबगंज ने अपनी रैंकिंग में सुधार किया है। इन जिलों की रैंकिंग में सुधार से अब राज्य के पांच जिले प्रचेस्टा 1 की श्रेणी में आ गए हैं, वहीं अन्य 19 जिले इससे नीचे की रैंकिंग प्रचेस्टा 2 की श्रेणी में हैं।

राज्य का कोई जिला अभी उत्तम श्रेणी में तो नहीं पहुंचा है, लेकिन अच्छी बात यह है कि राज्य का कोई जिला आकांक्षी नहीं रहा है।

वर्ष 202425 की पीजीआईडी की रैंकिंग में राज्य के महज दो जिले पूर्वी सिंहभूम और बोकारो क्रमश: 318 और 313 स्कोर लाकर प्रचेस्टा1 की श्रेणी में थे।

दोनों जिले क्रमश: 317 और 316 स्कोर लाकर अब भी इस श्रेणी में बने हुए हैं। इस बीच देवघर, सरायकेला खरसावां तथा रामगढ़ जिला प्रचेस्टा1 की श्रेणी में स्थान बनाने में सफल रहा है।

इन सभी जिलों को 300 तक स्कोर प्राप्त हुए हैं। वर्ष 202425 में ये जिले प्रचेस्टा2 की श्रेणी में थे, क्योंकि इनके स्कोर 300 से कम थे। वर्ष 202525 में 238 अंकों के साथ साहिबगंज जिला प्रचेस्टा3 की श्रेणी में अन्य जिलों की तुलना में सबसे नीचे था, जो अब 241 अंक लाकर प्रचेस्टा2 में स्थान बना लिया है।

इस तरह, प्रचेस्टा3 और आकांक्षी में अब राज्य का कोई जिला नहीं है। पूरे झारखंड की बात करें तो राज्य के ओवरआल अंकों में सुधार तो हुआ है, पर अभी भी झारखंड आकांक्षी1 श्रेणी में ही सम्मिलित है।

वर्ष 202425 में झारखंड का ओवरआल कुल स्कोर 531.1 था जो बढ़कर 555 हो गया है। यह सुधार चार जिलों की रैंकिंग में सुधार से संभव हुआ है। वर्ष 202324 में झारखंड का कुल स्कोर एक हजार में 502.2 था। इस तरह, झारखंड के स्कोर में लगातार सुधार हो रहा है।

झारखंड के किस जिले किस श्रेणी में
    प्रचेस्टा1 : पूर्वी सिंहभूम, बोकारो, देवघर, सरायकेला खरसावां, रामगढ़
    प्रचेस्टार2 : रांची, धनबाद, कोडरमा, लोहरदगा, हजारीबाग, पश्चिमी सिंहभूम, जामताड़ा, सिमडेगा, गिरिडीह, दुमका, खूंटी, पाकुड़, चतरा, गोड्डा, लातेहार, पलामू, गुमला, गढ़वा तथा साहिबगंज

इन मानकों के आधार पर होती है रैंकिंग
बच्चों में सीखने का स्तर, शिक्षा की पहुंच, आधारभूत संरचनाएं एवं सुविधाएं, समानता, गवर्नेंस प्रोसेस, शिक्षक शिक्षा एवं प्रशिक्षण।

 

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply