Amravati Solar Panel Fraud: नांदगांव खंडेश्वर थाना क्षेत्र में सोलर पैनल और इन्वर्टर सिस्टम लगाने के नाम पर एक नागरिक से 1 लाख 45 हजार रुपए की ऑनलाइन व नकद धोखाधड़ी का मामला सामने आया। आरोपी ने पीड़ित से पैसे ऐंठने के बाद काम पूरा करने में आनाकानी की और आर्थिक रूप से चूना लगाया। राहुल वासुदेव घोलप 40, नांदगांव खंडेश्वर की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी अभिजीत सुरेंद्र धर्माले जिजाऊ नगर, कठोरा रोड, अमरावती के खिलाफ मामला दर्ज किया।

पुलिस रिपोर्ट के अनुसार शिकायतकर्ता राहुल घोलप ने अपने घर पर 3 किलोवॉट की सोलर प्लेट, 5 किलोवॉट का स्ट्रक्चर और 5 किलोवॉट का इन्वर्टर लगवाने के लिए विसाला इन्फ्राकॉन प्रा. लि. जिजाऊ नगर, कठोरा रोड, अमरावती कंपनी के एजेंट मनोज बोधले पापडसे संपर्क किया था। एजेंट ने बताया था कि इस पूरे काम में कुल 1 लाख 90 हजार रुपए का खर्च आएगा।
नांदगांव खंडेश्वर में सोलर पैनल ठगी
भरोसा करके राहुल ने शुरुआत में 20 हजार रुपए नकद दिए, जिसके बाद उनके घर पर 5 किलोवॉट का स्ट्रक्चर खड़ा किया। स्ट्रक्चर खड़े होने के बाद राहुल ने 1 लाख 25 हजार रुपए की शेष राशि बैंक के माध्यम से किए।
ये भी पढ़े:
पैसे ट्रांसफर होने के बाद आरोपी अभिजीत धर्माले ने राहुल को फोन किया। उसने खुद को विसाला इन्फ्राकॉन प्रा. लि. कंपनी का मालिक बताया और कहा कि एजेंट मनोज बोधले अब उसके साथ काम नहीं करता है।
पीड़ित से ₹1.45 लाख ऐंठने का आरोप
आरोपी ने पीड़ित को आश्वासन दिया कि उसका बचा हुआ काम वह खुद पूरा करके देगा। हालांकि इसके बाद आरोपी ने बाकी का काम पूरा करने में लगातार आनाकानी की और पैसे हड़पकर पीड़ित के साथ की।
ठगी का अहसास होने पर राहुल ने मामले की शिकायत नांदगांव खंडेश्वर थाने में की। पुलिस ने अभिजीत धर्माले के खिलाफ मामला दर्ज किया है।


