India

UP PCS Transfer: योगी सरकार का बड़ा फेरबदल, 18 PCS अफसरों का ट्रांसफर, कई जिलों के SDM बदले, 7 महिला अधिकारियों को भी मिली नई पोस्टिंग

UP PCS Transfer 2026उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने रविवार देर रात बड़ा फेरबदल किया। सरकार ने 18 PCS अफसरों का ट्रांसफर कर दिया। 

UP PCS Transfer: योगी सरकार का बड़ा फेरबदल, 18 PCS अफसरों का ट्रांसफर, कई जिलों के SDM बदले, 7 महिला अधिकारियों को भी मिली नई पोस्टिंग

ट्रांसफर लिस्ट में 7 महिला अधिकारी भी शामिल हैं। कार्मिक एवं नियुक्ति विभाग की ओर से सभी अधिकारियों के ट्रांसफर ऑर्डर जारी कर दिए गए हैं। सरकार का कहना है कि प्रशासनिक व्यवस्था को और मजबूत बनाने के लिए यह फैसला लिया गया है।

कई जिलों के SDM बदले गए

जारी ट्रांसफर लिस्ट के अनुसार सुरभि शर्मा को कानपुर देहात से बागपत भेजा गया है। पुष्पेंद्र पटेल को गाजीपुर से अंबेडकर नगर और शुभम यादव को उन्नाव से बुलंदशहर की नई पोस्टिंग मिली है।

प्रतिभा मिश्रा को वाराणसी से कानपुर देहात भेजा गया है। गोपाल शर्मा को मैनपुरी से बरेली और मिथलेश कुमार तिवारी को रायबरेली से मैनपुरी भेजा गया है।

यहां भी पढ़ें:

7 महिला अधिकारियों को नई जिम्मेदारी

ट्रांसफर लिस्ट में सात महिला अधिकारियों को नई जिम्मेदारी दी गई है। लवलीत कौर को हाथरस से ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी में ओएसडी बनाया गया है। प्रज्ञा पांडेय को उन्नाव से बाराबंकी भेजा गया है। आकांक्षा गौतम को सीतापुर से सोनभद्र और शिखा शुक्ला को सीतापुर से कानपुर नगर का उपजिलाधिकारी बनाया गया है। सरकार ने कई अहम जिलों में महिला अधिकारियों की नई पोस्टिंग की है।

यहां भी पढ़ें:

इन अफसरों की भी बदली पोस्टिंग

पुष्पनाथ चौधरी को अमरोहा से उन्नाव भेजा गया है। देवेंद्र प्रताप सिंह को यूपीडा से झांसी का SDM बनाया गया है। अजेंद्र सिंह को कौशांबी से उन्नाव और अभिनव यादव को सीतापुर के मिश्रिख से जालौन भेजा गया है। सरकार ने प्रशासनिक जरूरतों को देखते हुए कई जिलों में अधिकारियों की नई पोस्टिंग की है।

यहां भी पढ़ें:

प्रशासनिक व्यवस्था मजबूत करने की कवायद

योगी सरकार समयसमय पर प्रशासनिक स्तर पर बदलाव करती रही है। इसी कड़ी में इस बार 18 PCS अफसरों का ट्रांसफर किया गया है।

सरकार का मानना है कि नई पोस्टिंग से कामकाज में तेजी आएगी और प्रशासनिक व्यवस्था और बेहतर होगी। सभी अधिकारियों को जल्द अपने नए पद पर कार्यभार संभालने के निर्देश दिए गए हैं।

यहां भी पढ़ें:

 

 

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply