CrimeIndiaTrending

गांजा तस्करी में शामिल पति-पत्नी, देवर और बिचैलिया गिरफ्तार, 29 लाख का गांजा भी जब्त…

गांजा तस्करी में शामिल पति-पत्नी, देवर और बिचैलिया गिरफ्तार, 29 लाख का गांजा भी जब्त…

Raipur News: रायपुर। राजधानी रायपुर की कमिश्नरेट पुलिस ने 29 लाख के गांजा के साथ 5 आरोपियों को पकड़ा है। पकड़े गए आरोपियों में दंपती और देवर समेत बिचौलिए शामिल है। पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ थान टिकरापारा में कार्रवाई की गई है।

गांजा सप्लाई की मिली थी शिकायत

जानकारी के मुताबिक, कमिश्नरेट पुलिस को 11 जुलाई को मुखबिर से सूचना मिली थी कि टिकरापारा थाना क्षेत्र के कमल विहार इलाके में कुछ लोग बड़ी मात्रा में गांजा सप्लाई करने आने वाले है। सूचना को पुलिस ने गंभीरता से लिया और एएनटीएफ व टिकरापारा पुलिस की संयुक्त टीम गठित की गई। टीम ने कमल विहार रोड स्थित शिव मंदिर के सामने नीलगिरी प्लांटेशन के पास घेराबंदी की।

पुलिस को देखकर भाग रहे थे आरोपी

पुलिस ने कार्रवाई करते हुए महिला सहित तीन संदिग्ध को सुजुकी एक्सेस वाहन के साथ पकड़ा। पुलिस को देखकर तीनों भागने लगे, लेकिन घेराबंदी कर उन्हें पकड़ लिया गया। पूछताछ में आरोपियों ने अपनी पहचान कमलेश सोनवानी, राजा टंडन और नीतू टंडन निवासी पंडरी, रायपुर के रूप में बताई। वाहन की तलाशी लेने पर उसमें रखी तीन बोरियों और एक थैले से कुल 46.100 किलोग्राम गांजा मिला। पकड़े गए आरोपियों ने खुलासा किया कि यह गांजा ओडिशा के कालाहांडी जिले से लाया गया था।

दो सप्लायर गिरफ्तार

इस जानकारी के बाद पुलिस ने तस्करी की पूरी सप्लाई चेन को पकड़ने के लिए बैकवर्ड लिंकेज पर कार्रवाई शुरू की। तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर की मदद से पुलिस ने रायपुर रेलवे स्टेशन के पास दो संदिग्ध सप्लायरों को घेराबंदी कर धर-दबोचा। तस्करों की पहचान बनमाली तांडी और अनु तांडी निवासी जिला कालाहांडी (ओडिशा) के रूप में की गई। पूछताछ में दोनों आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे ओडिशा से गांजा लाकर रायपुर में कमलेश सोनवानी, राजा टंडन और नीतू टंडन को सप्लाई करते थे। इसके बाद रायपुर में गांजे की अवैध बिक्री की जाती थी।

थाना टिकरापारा में कार्रवाई

पुलिस ने पांचों आरोपियों के खिलाफ थाना टिकरापारा में नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रॉपिक सब्सटेंस (एनडीपीएस) एक्ट की धारा 20 (बी) (ii) (सी) के अंतर्गत मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार किया। सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

जांच में यह भी सामने आया कि गिरफ्तार आरोपी कमलेश सोनवानी के खिलाफ रायपुर और महासमुंद जिले के विभिन्न थानों में एनडीपीएस एक्ट के तहत पहले से करीब चार मामले दर्ज हैं। राजा टंडन के खिलाफ ओडिशा के टिटलागढ़ क्षेत्र में भी एनडीपीएस एक्ट का मामला दर्ज है, जिसमें वह पहले जेल जा चुका है।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply