India

Pregnancy Health Tips: फोलिक एसिड ही नहीं….प्रेगनेंसी में ये पोषक तत्व भी हैं जरूरी, एक्सपर्ट ने बताया

मां बनना एक खूबसूरत एहसास है लेकिन इससे पहले शरीर में कई बदलाव होते हैं. इसलिए हेल्थ को लेकर काफी सीरियस होना जरूरी है. प्रेगनेंसी में महिलाओं के शरीर को पोषक तत्वों की ज्यादा जरूरत होती है. देखा जाए तो बेबी प्लान करने से कंसीव करने तक महिलाओं को गायना फोलिक एसिड लेने की सलाह देती है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि प्रेगनेंसी में और भी कई दूसरे पोषक तत्वों की जरूरत पड़ती है. डॉ. मितुल गुप्ता, सीनियर कंसल्टेंट का कहना है कि प्रेगनेंसी के दौरान महिला का शरीर सामान्य दिनों की तुलना में अधिक मेहनत करता है.

Pregnancy Health Tips: फोलिक एसिड ही नहीं….प्रेगनेंसी में ये पोषक तत्व भी हैं जरूरी, एक्सपर्ट ने बताया

इस समय बेबी का विकास, मां की ऊर्जा, खून की पर्याप्त मात्रा, हड्डियों की मजबूती और रोग प्रतिरोधक क्षमता काफी हद तक सही पोषण पर निर्भर करती है. हर महिला की प्रेगनेंसी अलग होती है, लेकिन इन नौ महीनों में कुछ पोषक तत्व ऐसे हैं, जिनकी जरूरत हर होने वाली मां को होती है. आइए जानते हैं प्रेगनेंसी के दौरान सबसे जरूरी 7 पोषक तत्वों के बारे में.

प्रेगनेंसी में बेहद जरूरी हैं ये 7 पोषक तत्व

फोलिक एसिड प्रेगनेंसी के शुरुआती तीन महीनों में फोलिक एसिड बेहद जरूरी होता है. यह बेबी के दिमाग और रीढ़ की हड्डी के सही विकास में मदद करता है. इसलिए डॉक्टर अक्सर प्रेगनेंसी की प्लानिंग के समय से ही फोलिक एसिड लेने की सलाह देते हैं. हरी पत्तेदार सब्जियां और फोर्टिफाइड खाद्य पदार्थ इसके अच्छे स्रोत हैं.

आयरन प्रेगनेंसी के दौरान मां और बेबी दोनों के लिए शरीर को अधिक खून की जरूरत होती है. आयरन हीमोग्लोबिन बनाने में मदद करता है, जो पूरे शरीर में ऑक्सीजन पहुंचाता है. इसकी कमी से थकान, कमजोरी और एनीमिया हो सकता है. पालक, गुड़, अंडा, चिकन और मछली आयरन के अच्छे स्रोत हैं.

कैल्शियम कैल्शियम बेबी की हड्डियों और दांतों के विकास में अहम भूमिका निभाता है. साथ ही यह मां की हड्डियों को भी मजबूत बनाए रखता है. अगर शरीर को पर्याप्त कैल्शियम नहीं मिलता, तो बेबी की जरूरत पूरी करने के लिए मां की हड्डियों से कैल्शियम लिया जा सकता है. दूध, दही, पनीर, रागी और हरी सब्जियां इसके अच्छे स्रोत हैं.

विटामिन डी विटामिन D शरीर में कैल्शियम के बेहतर अवशोषण में मदद करता है. यह हड्डियों की मजबूती, रोग प्रतिरोधक क्षमता और संपूर्ण स्वास्थ्य के लिए भी जरूरी है. धूप इसका सबसे अच्छा प्राकृतिक स्रोत है. इसके अलावा अंडा, फोर्टिफाइड दूध और फैटी फिश से भी इसकी पूर्ति की जा सकती है.

प्रोटीन प्रोटीन बेबी के अंगों, मांसपेशियों और शरीर के अन्य हिस्सों के विकास के लिए जरूरी है. यह प्रेगनेंसी के दौरान मां के शरीर में होने वाले बदलावों को भी सहारा देता है. दाल, अंकुरित अनाज, पनीर, अंडा, मेवे और बीज प्रोटीन के अच्छे स्रोत हैं.

ओमेगा3 ओमेगा3 फैटी एसिड, खासकर डीएचए , बेबी के दिमाग और आंखों के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है. अखरोट, चिया सीड्स और कम पारे वाली मछलियां इसके अच्छे स्रोत हैं. शाकाहारी महिलाएं डॉक्टर की सलाह पर सप्लीमेंट ले सकती हैं.

आयोडीन आयोडीन थायरॉयड को स्वस्थ रखने में मदद करता है, जो बेबी के मस्तिष्क के विकास के लिए बेहद जरूरी है. आयोडीन युक्त नमक, दूध से बने उत्पाद और अंडा इसके अच्छे स्रोत हैं. प्रेगनेंसी में स्वस्थ रहने का मतलब ज्यादा खाना नहीं, बल्कि सही और पौष्टिक भोजन करना है. डॉक्टर की सलाह के अनुसार समय पर सप्लीमेंट लें और अपने रोज़ाना के भोजन में पोषक तत्वों से भरपूर चीजें शामिल करें. यही स्वस्थ मां और स्वस्थ बेबी की मजबूत नींव है.

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply