IndiaUttar Pradesh

अयोध्याः चंदा चोरी के आरोपी लवकुश की पत्नी को एक और नोटिस, कल जवाब के साथ आने को किया तलब

अयोध्या के राम मंदिर में चंदा चोरी का मामला आने के बाद लगातार नई परतें खुलती जा रही हैं. साथ ही जो लोग चोरी के इस अभियान में शामिल थे, उनके खिलाफ भी एक्शन लिए जा रहे हैं. चंदा चोरी के मुख्य आरोपियों में से एक आरोपी लवकुश मिश्रा के निर्माणाधीन मकान पर नोटिस लगा दिया गया है.

अयोध्याः चंदा चोरी के आरोपी लवकुश की पत्नी को एक और नोटिस, कल जवाब के साथ आने को किया तलब

आरोपी लवकुश मिश्रा के मकान पर अयोध्या विकास प्राधिकरण की ओर से नोटिस लगाया गया है. यह नोटिस लवकुश मिश्रा की पत्नी सुप्रिया मिश्रा के नाम चस्पा किया गया है. इससे पहले प्राधिकरण की ओर से 3 जुलाई को सुप्रिया मिश्रा के नाम नोटिस जारी किया गया था, लेकिन तब वह पेश नहीं हो सकी थीं.

निर्माणाधीन मकान के संबंध में तलब

प्राधिकरण की ओर से 13 जुलाई को जारी नोटिस में साफसाफ कहा गया है कि उन्हें निर्माणाधीन मकान के संबंध में जवाब तलब किया जा रहा है. यह दूसरी और आखिरी नोटिस है, इस नोटिस के तहत सुप्रिया मिश्रा को कल यानी बुधवार को पेश होना होगा.

नोटिस में कहा गया है कि 15 जुलाई तक जवाब नहीं दिए जाने की सूरत में कार्रवाई की जा सकती है. नोटिस में निर्माणाधीन मकान में सीलिंग की कार्रवाई की बात भी कही गई है.

पिछले साल पत्नी के नाम खरीदी थी जमीन

अयोध्या के वनवीरपुर स्थित निर्माणाधीन भवन के संबंध में प्राधिकरण की ओर से कुछ सवाल पूछे गए हैं. साथ ही कहा गया है कि सुप्रिया को बुधवार सुबह 11 बजे निर्माण के संबंध में अनुमति और स्वीकृत घर का मानचित्र लेकर आना होगा. ऐसा नहीं किए जाने की सूरत में नियम के अनुसार सीलिंग आदि की कार्यवाही की जाएगी.

पुलिस को जांच में यह खुलासा हुआ था लवकुश ने अपनी पत्नी के नाम पर पिछले साल ही जमीन खरीदी थी. और अब इस पर मकान बनाया जा रहा है सुप्रिया के नाम पर वनवीरपुर में 1000 वर्ग फीट से अधिक क्षेत्रफल में घर बनाया जा रहा है. प्राधिकरण का कहना है कि मकान निर्माण के लिए आवश्यक मानचित्र स्वीकृत नहीं कराया गया.

लवकुश मिश्रा अयोध्या के मिल्कीपुर क्षेत्र के अनुकल्प मिश्रा का बहनोई है. अनुकल्प श्रीराम जन्मभूमि ट्रस्ट में दानराशि की गिनती और रखरखाव से जुड़ी जिम्मेदारियां संभाल रहा था. बाद में वह भी दान राशि की गणना के काम से जुड़ गया. वह ट्रस्ट के सदस्य रहे अनिल मिश्रा का रिश्तेदार भी है.

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply