BollywoodBusinessChhattisgarhCricketCrimeDelhiDharamHaryanaIndiaTrending

राम कपूर ने सुनाई अपनी लव स्टोरी, बोले- ‘गौतमी पहली शादी में खुश नहीं थीं, परिवार का भी नहीं मिला था साथ’

मुंबई : छोटे पर्दे के लोकप्रिय अभिनेता राम कपूर इन दिनों रियलिटी शो ‘लॉक अप: सच या सजा’ में बतौर कंटेस्टेंट नजर आ रहे है। इस शो में उन्होंने पहली बार अपनी लव स्टोरी और गौतमी कपूर के जीवन के उस मुश्किल दौर का खुलकर जिक्र किया, जब वह अपनी पहली शादी से खुश नहीं थीं। उन्होंने बताया कि कैसे दोस्ती धीरेधीरे प्यार में बदली और किस तरह उन्होंने उस कठिन समय में गौतमी का साथ निभाया।

राम कपूर ने सुनाई अपनी लव स्टोरी, बोले- ‘गौतमी पहली शादी में खुश नहीं थीं, परिवार का भी नहीं मिला था साथ’

शो में आकांक्षा चमोला और पामेला सेरेना से बातचीत में राम कपूर ने कहा, ”मैं और गौतमी एक कपल के तौर पर बहुत मजबूत हैं। आमतौर पर जब किसी को जिंदगी में कोई पसंद आता है तो लोग अपनी अच्छी बातें ही बताते हैं। लेकिन मैंने इसके उलट किया। मैंने गौतमी को शुरुआत में ही अपनी सारी कमियां और बुरी आदतें बता दी थीं। मुझे लगा था कि शायद इसके बाद वह मुझसे दूरी बना लेंगी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। मेरी कमियां जानने के बाद भी वह मुझे पसंद करने लगीं।”

राम ने बताया कि उनकी मुलाकात साल 2000 में टीवी सीरियल ‘घर एक मंदिर’ के सेट पर हुई थी। साथ काम करतेकरते दोनों के बीच अच्छी दोस्ती हो गई। बातचीत बढ़ने लगी और धीरेधीरे वह एकदूसरे की निजी जिंदगी के बारे में भी खुलकर बात करने लगे।

उन्होंने कहा, ”धीरेधीरे मुझे पता चला कि गौतमी अपनी पहली शादी में खुश नहीं थीं। उनकी शादी करीब ढाई साल चली थी, लेकिन उस दौरान दोनों ज्यादातर समय अलगअलग ही रहे। हमारी दोस्ती इतनी गहरी हो चुकी थी कि मैं उनसे उनकी जिंदगी के बारे में सवाल पूछता था और वह मुझ पर भरोसा करके हर बात बताती थीं।”

राम कपूर ने बताया कि इसी दौरान उन्हें मालूम हुआ कि गौतमी अपनी पहली शादी खत्म करना चाहती थीं, लेकिन उनके परिवार का उन्हें पूरा समर्थन नहीं मिल रहा था।

उन्होंने कहा, ”जब मुझे यह पता चला कि वह तलाक लेना चाहती हैं, तब यह भी समझ आया कि उनके परिवार वाले उनके फैसले के खिलाफ थे। उन्हें परिवार से वह सहारा नहीं मिल रहा था, जिसकी उन्हें उस समय सबसे ज्यादा जरूरत थी।”

राम कपूर ने कहा, ”जब गौतमी ने अपने पहले पति मधुर श्रॉफ से अलग होने का फैसला किया, तब मैंने सिर्फ एक दोस्त की तरह उनका साथ दिया। मैंने उनसे कहा कि उन्हें किसी भी मदद की जरूरत हो, मैं हमेशा उनके साथ हूं। उस समय में मैं उनका सबसे करीबी दोस्त बन गया था। मेरे मन में सिर्फ इतना था कि उन्हें इमोशनल सपोर्ट मिले।”

राम कपूर ने बताया कि उन्हें अपने प्यार का एहसास फिल्म ‘मानसून वेडिंग’ की शूटिंग के दौरान हुआ। वह उस समय दिल्ली में शूटिंग कर रहे थे और हर रात गौतमी से फोन पर लंबी बातें होती थीं।

उन्होंने कहा, ”एक रात फोन पर लंबी बातचीत के बाद जब मैंने कॉल खत्म की, तो अचानक महसूस हुआ कि मैं उन्हें बहुत मिस कर रहा हूं। यह एहसास मेरे लिए नया था और मैं थोड़ा घबरा गया। गौतमी बहुत अच्छी इंसान थीं। इसलिए मैंने कुछ समय के लिए उनसे दूरी बनाने की कोशिश की, लेकिन ज्यादा दिन ऐसा नहीं कर पाया। मेरी यह दूरी उन्होंने भी महसूस कर ली और एक दिन उन्होंने मुझसे पूछा कि आखिर बात क्या है।”

राम ने आगे बताया कि बाद में मुझे पता चला कि गौतमी भी मेरे लिए वैसी ही फीलिंग्स रखती थीं, लेकिन वह अपने दिल की बात कहने से हिचक रही थीं। आखिरकार हम दोनों ने अपने रिश्ते को एक मौका देने का फैसला किया।

उन्होंने कहा कि गौतमी अपने अतीत को लेकर किसी तरह का पछतावा नहीं रखतीं। उसके पहले पति अच्छे इंसान हैं। उन्होंने कुछ भी गलत नहीं किया था। कई बार रिश्ते सिर्फ इसलिए खत्म हो जाते हैं क्योंकि दो लोग एकदूसरे के लिए सही नहीं होते। इसमें किसी एक को दोष नहीं दिया जा सकता।

करीब दो साल तक एकदूसरे को डेट करने के बाद राम कपूर और गौतमी कपूर ने साल 2003 में शादी कर ली। आज दोनों दो बच्चों के मातापिता हैं और टीवी इंडस्ट्री के सबसे सफल और मजबूत कपल्स में उनकी गिनती होती है।

 

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply