India

Toyota Fortuner को टक्कर देने आ रही Kia Sorento, 7-सीटर SUV में मिलेंगे कई प्रीमियम फीचर्स

Kia India अपने पोर्टफोलियो को और मजबूत करने की तैयारी कर रही है. कंपनी जल्द ही दो बड़े मॉडल भारतीय बाजार में उतार सकती है, जिनमें Kia Syros EV और Kia Sorento प्रीमियम 3रो SUV शामिल हैं. दोनों ही गाड़ियों के लिए कुछ चुनिंदा Kia डीलरशिप पर अनऑफिशियल बुकिंग शुरू होने की खबर है. जहां Syros EV की बिक्री 23 जुलाई से शुरू होने की उम्मीद है, वहीं Kia Sorento को इस साल दिवाली के आसपास लॉन्च किया जा सकता है. चलिए आपको इसके बारे में विस्तार से बताते हैं.

Toyota Fortuner को टक्कर देने आ रही Kia Sorento, 7-सीटर SUV में मिलेंगे कई प्रीमियम फीचर्स

Hybrid और Diesel इंजन का मिलेगा ऑप्शन

को भारत में दो पावरट्रेन ऑप्शन के साथ पेश किया जा सकता है. एक रिपोर्ट के मुताबिक, इस SUV में Hybrid और Diesel इंजन ऑप्शन मिल सकते हैं. हालांकि, कंपनी ने अभी इंजन की पूरी जानकारी साझा नहीं की है.

अंतरराष्ट्रीय मार्केट में Sorento को 1.6लीटर टर्बो GDi पेट्रोल हाइब्रिड और 2.2लीटर CRDi टर्बो डीजल इंजन के साथ बेचा जाता है. हाइब्रिड इंजन करीब 227 bhp की पावर और डीजल इंजन लगभग 202 bhp की पावर जनरेट करता है. ग्लोबल मॉडल में 6स्पीड ऑटोमैटिक और 8स्पीड डुअलक्लच ऑटोमैटिक गियरबॉक्स का ऑप्शन मिलता है.

इसके अलावा विदेशी बाजारों में Sorento फ्रंटव्हील ड्राइव और ऑलव्हील ड्राइव दोनों सिस्टम के साथ उपलब्ध है. भारत में कौन सा सेटअप मिलेगा, इसकी जानकारी लॉन्च के समय सामने आएगी.

6 और 7 सीट ऑप्शन में आएगी SUV

भारत आने वाली Kia Sorento को 6 और 7 सीट लेआउट के साथ पेश किया जा सकता है. 6सीटर वर्जन में दूसरी लाइन में कैप्टन सीट्स मिलेंगी, जबकि 7सीटर मॉडल में बेंच सीट दी जाएगी. इससे यह SUV बड़े परिवारों के लिए ज्यादा उपयोगी साबित हो सकती है.

फीचर्स में होगी प्रीमियम

Kia Sorento का ग्लोबल मॉडल कई आधुनिक फीचर्स से लैस है और भारत वाले मॉडल में भी लगभग इसी तरह के फीचर्स मिलने की उम्मीद है. इसमें पैनोरमिक सनरूफ, दो 12.3इंच स्क्रीन, पावर्ड ड्राइवर सीट, वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स, एम्बिएंट लाइटिंग, 360डिग्री कैमरा और लेवल2 ADAS जैसे फीचर्स शामिल हो सकते हैं. साइज की बात करें तो Sorento की लंबाई 4,815 mm, चौड़ाई 1,900 mm और ऊंचाई 1,700 mm होगी। इसका व्हीलबेस 2,815 mm है, जिससे केबिन में अच्छा स्पेस मिलने की उम्मीद है.

कीमत और मुकाबला

Kia Sorento की शुरुआती एक्सशोरूम कीमत करीब 40 लाख रुपये से 50 लाख रुपये के बीच हो सकती है. लॉन्च के बाद इसका मुकाबला Skoda Kodiaq, Volkswagen Tayron RLine, Toyota Fortuner और MG Majestor जैसी प्रीमियम SUVs से होगा.Kia Sorento के जरिए कंपनी भारतीय बाजार में लग्जरी 3रो SUV सेगमेंट में अपनी पकड़ मजबूत करने की कोशिश करेगी.

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply