IndiaPunjabTrending

चन्नी गुट को लग सकता है झटका, भूपेश बघेल फिर बोले- नेतृत्व परिवर्तन गुड्डे-गुड़िया का खेल नहीं

चंडीगढ़ : पंजाब कांग्रेस में नेतृत्व परिवर्तन को लेकर कलह जारी है। इसी बीच आज पंजाब प्रभारी भूपेश बघेल का बड़ा बयान सामने आया है। बघेल ने कहा कि प्रदेश नेतृत्व नहीं बदलेगा। ये गुड्डागुड्डी का खेल नहीं है। बघेल को पंजाब कांग्रेस में बढ़ते विवाद के चलते मंगलवार देर रात रायपुर से दिल्ली तलब कर लिया गया था। जब उन्हें दिल्ली आने की सूचना मिली तो उन्होंने आग्रह किया कि वे बुधवार सुबह आएंगे मगर हाईकमान ने उन्हें मंगलवार रात को ही फ्लाइट पकडक़र आने को कहा।

चन्नी गुट को लग सकता है झटका, भूपेश बघेल फिर बोले- नेतृत्व परिवर्तन गुड्डे-गुड़िया का खेल नहीं

इस पर बघेल मंगलवार आधी रात को ही दिल्ली पहुंचे। उन्होंने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि पंजाब के राजनीतिक हालात पर अपनी रिपोर्ट वेणुगोपाल को सौंप दी गई है और अब अंतिम फैसला कांग्रेस हाईकमान ही करेगा। बुधवार को केसी वेणुगोपाल के आवास पर पंजाब कांग्रेस को लेकर अहम बैठक हुई। इसी दौरान पंजाब विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष प्रताप सिंह बाजवा भी वेणुगोपाल से मिलने दिल्ली पहुंचे। सूत्रों अनुसार, पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी और उनके समर्थक भी दिल्ली पहुंच रहे हैं। संभावना है कि गुरुवार सुबह चन्नी की राहुल गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडग़े के साथ बैठक हो सकती है। इस बैठक में पंजाब कांग्रेस के संगठन और नेतृत्व से जुड़े मुद्दों पर चर्चा होने की उम्मीद है।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply