Trending

Eye Health Tips: आंखों की रोशनी का रखना चाहते हैं ख्याल, रोज सिर्फ 2 मिनट करें त्राटक क्रिया, मिलेंगे कई फायदे

Eye Care Tips: आज की बिजी लाइफ स्टाइल में घंटों मोबाइल, लैपटॉप और टीवी स्क्रीन के सामने समय बिताना आम बात हो गई है। इसका सबसे गहरा असर हमारी आंखों की सेहत पर पड़ता है।

Eye Health Tips: आंखों की रोशनी का रखना चाहते हैं ख्याल, रोज सिर्फ 2 मिनट करें त्राटक क्रिया, मिलेंगे कई फायदे

कम उम्र में चश्मा लगना, आंखों में जलन, सूखापन और धुंधला दिखाई देना जैसी आंखों की समस्याएं तेजी से बढ़ रही हैं। इसलिए आंखों की देखभाल के लिए केवल दवाइयों पर निर्भर रहना सही नहीं है, इसके लिए योग जैसे नेचुरल तरीकों को भी अपनाया जाना चाहिए।  आंखों के लिए त्राटक क्रिया बेहद लाभकारी माना जाता है।

क्या होता है त्राटक क्रिया

त्राटक क्रिया योग की एक मेडिटेशन तकनीक है, जिसे आंखों की शुद्धि होती है और एकाग्रता बढ़ती है। इस योग क्रिया में किसी एक बिंदु या वस्तु पर बिना पलक झपकाए फोकस करना होता है। आंखों की मांसपेशियों को एक्टिव करने के लिए आंखों की पुतलियों को ऊपरनीचे, दाएंबाएं घुमाने का प्रयास करना चाहिए।

इस अभ्यास को रोजाना 2 से 3 मिनट के लिए 35 राउंड तक करना चाहिए। आंखों को क्लॉक वाइज और एंटी क्लॉक वाइज घुमाने से आंखों की मांसपेशियों को सक्रिय रखने में मदद मिलती है।

त्राटक क्रिया

किन लोगों को नहीं करनी चाहिए त्राटक क्रिया?

वैसे तो त्राटक क्रिया सभी के लिए फायदेमंद होती है, लेकिन कुछ लोगों को इसे करने से अवॉयड करना चाहिए। जिन लोगों को माइग्रेन की समस्या रहती है, वैसे लोगों को अभ्यास करने से पहले डॉक्टर या योग विशेषज्ञ की सलाह लेनी चाहिए।

इसी तरह, सिजोफ्रेनिया, मतिभ्रम या अन्य गंभीर मानसिक स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रहे लोगों को भी यह अभ्यास बिना विशेषज्ञ की सलाह लिए नहीं करना चाहिए।

त्राटक क्रिया के संभावित फायदे

इसके नियमित रूप से सही तरीके से किए जाने पर कई प्रकार के लाभ हो सकते हैं। यह कम करने, एकाग्रता बढ़ाने और मन को शांत रखने में मदद करता है। इसके अलावा , नकारात्मक विचारों को कम करने और गुस्से को नियंत्रित करने में भी यह उपयोगी है।

त्राटक क्रिया

त्राटक क्रिया कैसे करें

  • अकेले एक शांत कमरे में ध्यान की सहज मुद्रा में बैठ जाएं।
  • अपने शरीर को ढीला एवं रीढ़ की हड्डी को सीधा रखें।
  • किसी स्पष्ट दिखने वाली वस्तु, मोमबत्ती या मिट्टी के दिये की लौ को आखों के लेवल पर रखें। ध्यान रहे, वस्तु की आखों से दूरी लगभग ढाईफुट होनी चाहिए।
  • इसके बाद उस वस्तु पर अपना सम्पूर्ण ध्यान केंद्रित करने की कोशिश करें।
  • मन के सभी विचारों को सरलता से निकल जाने दें।
  • वस्तु को तब तक बिना पलक झपके देखते रहें जब तक आंखें थक ना जाए।
  • लंबी सांस लें, आंखें बंद कर लें और वस्तु की छवि अपने दिमाग में रखने का प्रयास करें। यह आपके तीसरे नेत्र को जागृत करने के लिए आवश्यक है।

आंखों की सेहत के लिए अपनाएं ये आदतें

योग के साथसाथ संतुलित आहार भी आंखों की सेहत के लिए बेहद जरूरी है। आंवला विटामिनसी का अच्छा स्रोत माना जाता है, जो आंखों के स्वास्थ्य को बनाए रखने में मदद कर सकता है। इसके अलावा भोजन में विटामिन A और विटामिन C से भरपूर फल और सब्जियां शामिल करें।

दिनभर स्क्रीन पर काम करने वालों को समयसमय पर आंखों को आराम देना चाहिए। इसके अलावा दोनों हथेलियों को आपस में रगड़कर हल्का गर्म करें और फिर बंद आंखों पर कुछ सेकंड के लिए रखा जाता है। इससे आंखों को आराम महसूस होता है।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply