BollywoodBusinessChhattisgarhCricketCrimeDelhiDharamHaryanaIndiaTrending

‘टीवी हर दिन खुद को साबित करने का मौका देता है’, ओटीटी से तुलना पर बोलीं मनप्रीत कौर सलूजा

मुंबई :  ओटीटी प्लेटफॉर्म के बढ़ते प्रभाव के बीच टेलीविजन की प्रासंगिकता पर अभिनेत्री मनप्रीत कौर सलूजा ने बेबाक राय रखी है। उनका मानना है कि टीवी सिर्फ एक मनोरंजन का माध्यम नहीं, बल्कि कलाकारों के लिए ऐसा मंच है, जो उन्हें हर दिन खुद को बेहतर साबित करने का मौका देता है।

‘टीवी हर दिन खुद को साबित करने का मौका देता है’, ओटीटी से तुलना पर बोलीं मनप्रीत कौर सलूजा

आईएएनएस से बातचीत में मनप्रीत ने कहा कि टेलीविजन की सबसे बड़ी ताकत इसकी निरंतरता है। यहां कलाकार रोज कैमरे के सामने नई चुनौतियों का सामना करता है और हर दिन अपनी अभिनय क्षमता को निखारने का अवसर मिलता है।

उन्होंने कहा, मुझे लगता है कि टेलीविजन की सबसे बड़ी ताकत यही है कि आपको हर दिन परफॉर्म करने का मौका मिलता है। अगर किसी दिन आपको लगता है कि आपकी परफॉर्मेंस उम्मीद के मुताबिक नहीं रही, तो अगले ही दिन आपके पास खुद को बेहतर साबित करने का एक नया अवसर होता है।”

मनप्रीत के मुताबिक, टीवी की रोजाना शूटिंग भले ही चुनौतीपूर्ण होती है, लेकिन यही अनुभव एक कलाकार को मजबूत बनाता है। लगातार काम करने से आत्मविश्वास बढ़ता है और कलाकार अपनी कमियों को पहचानकर उनमें सुधार कर पाता है।

सोशल मीडिया पर भी रखी खुलकर राय

सोशल मीडिया के बढ़ते प्रभाव पर अभिनेत्री ने कहा कि आज के दौर में कलाकारों के लिए डिजिटल प्लेटफॉर्म पर सक्रिय रहना लगभग जरूरी हो गया है। दर्शक अब सिर्फ कलाकारों का अभिनय ही नहीं, बल्कि उनकी निजी जिंदगी, पसंदनापसंद और रोजमर्रा की झलकियां भी देखना चाहते हैं।

उन्होंने कहा, सोशल मीडिया कलाकार और दर्शकों के बीच की दूरी कम करने का अच्छा माध्यम है। हालांकि, हर कलाकार का अपना नजरिया होता है। कुछ अपनी निजी जिंदगी साझा करना पसंद करते हैं, जबकि कुछ केवल अपने काम तक ही सीमित रहना चाहते हैं।

‘मन सुंदर’ से मिली नई पहचान

मनप्रीत कौर सलूजा को सबसे ज्यादा लोकप्रियता टीवी शो मन सुंदर से मिली। इस शो में मुख्य भूमिका निभाने के अनुभव को उन्होंने अपने करियर का अहम पड़ाव बताया। उन्होंने कहा कि लीड रोल निभाना उनका लंबे समय से सपना था और मन सुंदर ने उन्हें वह मौका दिया, जिसके लिए उन्होंने वर्षों तक मेहनत की थी।

 

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply