BollywoodBusinessChhattisgarhCricketCrimeDelhiDharamHaryanaIndiaTrending

क्या सोनम वांगचुक थे ‘3 Idiots’ के असली ‘रेंचो’? आमिर खान ने ‘चतुर’ को गलत ठहराते हुए खोल दिया 15 साल पुराना राज

मुंबई : बॉलीवुड सुपरस्टार आमिर खान ने अपनी ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘3 इडियट्स’ के आइकॉनिक किरदार ‘रेंचो’ को लेकर एक बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने अपने सहकलाकार ओमी वैद्य के उस दावे को सिरे से खारिज कर दिया है, जिसमें कहा गया था कि रेंचो का किरदार मशहूर शिक्षा सुधारक सोनम वांगचुक से प्रेरित था। आमिर ने इसे महज एक ‘गलतफहमी’ करार दिया है। हालांकि, सच्चाई बताने के साथ ही सुपरस्टार ने वांगचुक के अनिश्चितकालीन अनशन पर गहरी चिंता जताते हुए उनसे अपनी भूख हड़ताल खत्म करने की मार्मिक अपील भी की है।

क्या सोनम वांगचुक थे ‘3 Idiots’ के असली ‘रेंचो’? आमिर खान ने ‘चतुर’ को गलत ठहराते हुए खोल दिया 15 साल पुराना राज

‘फिल्म बनाते समय हम में से कोई उन्हें नहीं जानता था’

लंदन इंडियन फिल्म फेस्टिवल के दौरान एक सवालजवाब सत्र में बोलते हुए आमिर खान ने 2009 में आई इस कल्ट फिल्म से जुड़ा सच दुनिया के सामने रखा। उन्होंने स्पष्ट किया कि जब यह फिल्म बन रही थी, तब पूरी टीम में से कोई भी सोनम वांगचुक से परिचित नहीं था। आमिर ने कहा, “नहीं, यह सच नहीं है। यह असल में एक बहुत बड़ी गलतफहमी है। जब हम ‘3 इडियट्स’ कर रहे थे, उस समय मुझे मिस्टर सोनम के बारे में कोई जानकारी नहीं थी। ना तो फिल्म के निर्देशक राजू , ना लेखक अभिजात जोशी और ना ही मैं उन्हें जानते थे।”

Today at @BFI I asked Mr Amir Khan about @Wangchuk66 and his fast. Here is his response: @abhijeet_dipke @CJP_2029 @Cockroachisback @SauravDassss pic.twitter.com/jkeKFssrDX

— nabanita sircar July 16, 2026

वायरल वीडियो पर बोले आमिर ‘चतुर बिल्कुल गलत है’

यह पूरी चर्चा तब शुरू हुई जब फिल्म में ‘चतुर रामलिंगम’ का यादगार किरदार निभाने वाले एक्टर ओमी वैद्य ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक वीडियो शेयर किया। इस वीडियो में उन्होंने दावा किया कि रेंचो का किरदार वांगचुक पर ही आधारित था और गिरते स्वास्थ्य के बीच लोगों से उनका समर्थन करने की अपील की। इस पर सीधा जवाब देते हुए आमिर खान ने कहा, “मैंने हाल ही में चतुर का वो वीडियो देखा है… और वह बिल्कुल गलत है।” आमिर के इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर रेंचो के किरदार को लेकर फैंस के बीच फिर से बहस छिड़ गई है।

सोनम वांगचुक के काम को किया सलाम, की अनशन तोड़ने की गुजारिश

भले ही आमिर ने रेंचो वाले दावे को गलत बताया हो, लेकिन उन्होंने सोनम वांगचुक के जज्बे और उनके काम की जमकर तारीफ की। एक्टर ने जोर देकर कहा, “मिस्टर सोनम जो भी कर रहे हैं, वह किसी भी सूरत में बहुत अच्छा काम है। उनका सम्मान करने और उनके काम की सराहना करने के लिए यह जरूरी बिल्कुल नहीं है कि उनका ‘3 इडियट्स’ के किरदार से कोई कनेक्शन हो।” इसके साथ ही वांगचुक के लगातार बिगड़ते स्वास्थ्य पर चिंता व्यक्त करते हुए आमिर ने कहा कि हम सभी उनकी सेहत को लेकर फिक्रमंद हैं और उम्मीद करते हैं कि वह अपना अनशन जल्द समाप्त कर अपने स्वास्थ्य का पूरा ख्याल रखेंगे।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply